फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Doctor Death arrested after 36 of his patients die

मौत की नींद सुलाने वाला 'डॉक्टर डेथ' गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Jan 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Doctor Death arrested after 36 of his patients die

इस डॉक्टर के पास दवा नहीं मौत मिलती है। तीन दर्जन लोग इसके इलाज की बलि चढ़ गए हैं। ये इलाज के बाद मरीज को घर नहीं सीधा स्वर्ग पहुंचाता है। ये बातें हम नहीं, पुलिस कह रही है। इस डॉक्टर को 36 लोगों को मौत की नींद सुलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय मूल के मनोचिकित्सक नरेंद्र नागारेड्डी को जॉर्जिया की पुलिस ने 'डॉक्टर डेथ' यानी मौत के डॉक्टर का तमगा दिया है। पुलिस की मानें तो तीन दर्जन मृतकों में 12 ऐसे भी शामिल हैं जिनकी मौत दवाओं के ओवरडोज से हुई है।
विज्ञापन


मरीजों की मौत के इजाफे ने पुलिस का ध्यान जल्लाद डॉक्टर की तरफ खींच लिया और करीब 40 लोगों की टीम ने दफ्तर और घर में छापा मारकर नागारेड्डी को धर-दबोचा।

पुलिस के मुताबिक नागारेड्डी के ठिकानों से कई ऐसी दवाएं बरामद हुई हैं जिनका एक मनोचिकित्सक के जरिए की किए जाने वाले इलाज में कोई स्थान नहीं हैं। इन दवाओं में कई नशीली दवाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए दर्द और नशे की दवाएं देता था 'डॉक्टर डेथ'

Doctor Death arrested after 36 of his patients die

जानलेवा प्रेसक्रिप्शन लिखने और गलत दवाओं से इलाज करने के जुर्म में गिरफ्तार नागारेड्डी जॉर्जिया के क्लेटाउन काउंटी में बतौर मनोचिकित्सक काम करता है। डॉक्टर पर आरोप है कि गलत इलाज करने के साथ-साथ दवाओं का एक कारखाना भी चलाता है।

मिरर की खबर के मुताबिक नागारेड्डी को गिरफ्तार करने के बाद क्लेटाउन काउंटी के जिला अटॉर्नी ग्राहम लोसन ने बताया कि ये डॉक्टर लोगों दर्द की वो दवा भी लिखता था जो इसके पेशे में शामिल ही नहीं है।

जांच में ये बात भी सामने आई है कि नागारेड्डी ने इलाज में नशे की दवाओं का भी इस्तेमाल किया। वहीं कुछ मौजूदा और कुछ इलाज करा चुके मरीजों के कागजातों को खंगालने पर पता चला कि नागारेड्डी बिना जरूरत के ही उन्हें दवाएं दे रहा था।

क्लेटाउन काउंटी के मुख्य पुलिस अधिकारी ने कहा है कि अगर इस डॉक्टर पर लगे सारे इल्जामात सही है तो बेशक ये मौत की नींद सुलाने वाला डॉक्टर यानी डॉक्टर डेथ है।

'डॉक्टर डेथ' की सारी संपत्ति जब्त

Doctor Death arrested after 36 of his patients die

जिला अटॉर्नी के दफ्तर से ये भी पता चला है कि पुलिस ने इस नागारेड्डी की सारी संपत्ति जब्त कर ली है।

नागारेड्डी के एक मरीज, जिसकी पहचान 2 बच्चों की मां ऑडरी ऑस्टिन के रूप में हुई, उसकी मौत उसे दी गई नशे की दवाओं की ओवरडोज से हुई। जिसका प्रेसक्रिप्शन नागारेड्डी ने ही लिखा था।

नागारेड्डी को मेडिकल प्रेक्टिस के लिए साल 1999 में लाइसेंस जारी किया गया था तब से डॉक्टर के प्रेसक्रिप्शन को लेकर कई ऑनलाइन शिकायतें आईं लेकिन इस डॉक्टर ने उन पर अमल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed