फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dictatorial decision of amroha panchayat in kidnappingg

अगवा हुई महिला पर पंचायत का अजीब फरमान, फिरौती के मांगे 30 हजार

Thu, 17 Dec 2015 11:12 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
dictatorial decision of amroha panchayat in kidnappingg

उत्तर प्रदेश में अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में किराये पर रह रहे बरेली के एक युवक की पत्नी का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने विवाहिता को छोड़ने की एवज में तीस हजार रुपये की फिरौती मांगी है।

विज्ञापन


जब पीड़ित ने पंचायत के सामने गुहार लगाई तो पंचों ने भी तुगलकी फरमान जारी कर दिया। पंचाय ने पीड़ित को जो फरमान सुनाया उससे वह हैरान रह गया।

इसके बाद बुधवार को युवक अपनी सास के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा और एएसपी से मामले की शिकायत की। इस संबंध में एएसपी विजय गौतम का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पंचायत ने कहा, '30 हजार रुपए दो'

dictatorial decision of amroha panchayat in kidnappingg

बता दें कि बरेली जिले के भमौरा थाना क्षेत्र के गांव धनौरा के रहने वाले विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र जोशी की शादी करीब 12 साल पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी की रूबी से हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हैं।

विवेक एक साल से ढबारसी में लीलू ठाकुर के मकान में किराये पर रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। आरोप है कि उसी मकान में रामवीर सैनी नाम का व्यक्ति भी किराये पर रहता था।

8 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे रामवीर सैनी उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गया और तीस हजार रुपये की फिरौती मांगी। इस सिलसिले में गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन पंचों ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया। बोले, दो दिन में रकम दो और पत्नी दिला देंगे।

पुलिस के जोड़े हाथ पैर, नहीं हुई सुनाई

dictatorial decision of amroha panchayat in kidnappingg

पीड़ित लगातार ढबारसी पुलिस चौकी के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। थाने भी गया, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।

एक सप्ताह से सास और दामाद कभी पंचों के तो कभी पुलिस वालों के सामने हाथ पैर जोड़ते फिर रहे हैं, लेकिन जब न्याय की उम्मीद की किरण नजर नहीं आई तो दोनों बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे।

यहां एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed