फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Depressed Bengaluru engineer injures 24 in sword attack

IAS की परीक्षा में फेल होने से बिगड़ा दिमाग, 24 को मारी तलवार

Tue, 22 Dec 2015 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Dec 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
Depressed Bengaluru engineer injures 24 in sword attack

आईटी शहर बेंगलुरू में एक बड़े पैकेज वाले इंजीनियर कर दिमागी संतुलन बिगड़ गया तो उसने 24 लोगों को तलवार मारकर घायल कर दिया। शख्स के इस हमले में घायल हुए 24 लोगों में से उसके माता-पिता और दो सिपाही भी हैं।

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, बलविंदर नाम का यह शख्स यहां के करीमनगर का रहने वाला था। बलविंदर यहां नामी-गिरामी मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

बताया जा रहा कि दो महीने पहले यूपीएससी का रिजल्ट आया जिसमें बलिविंदर का नाम नहीं था। इसके बाद परीक्षा में असफल होने से बलविंदर का मानसिक संतुलन बिगडं और नौकरी छोड़कर अपने घर वालों के साथ रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 लाख का पैकेज मिल रहा था

Depressed Bengaluru engineer injures 24 in sword attack

खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि जिस बलविंदर सिंह की मानसिक हालत आईएएस में असफल होने के कारण खराब हो गई थी वह एक बड़ी आईटी कंपनी के बड़े पद पर कार्यरत था।


उसे 18 लाख रुपए का पैकेज मिल रहा था। लेकिन सिविल सर्विसेज में असफलता के बाद बलविंद तनाव में रहने लगा था। बलविंदर के घर वालों ने बताया है कि पिछले दो महीने के मनोचिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था।


मंगवलवार को सुबह बलविंदर अचानक तलवार लेकर निकल पड़ा और जो भी सामने आता उस पर हमला बोल देता। इलाके कई लोगों के घायल होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो बलिविंदर ने सिपाहियों की पिस्टल छीनने की कोशिश की और दो सिपाहियों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बलविंदर के पैर में गोली मार कर गिरा दिया और फिर काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed