फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi woman post vulgar pics of her sister in law on social media

बहू ने सोशल मीडिया पर डालीं ननद की अश्लील तस्वीरें

Mon, 07 Dec 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
delhi woman post vulgar pics of her sister in law on social media

यूपी में मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में फ्लैट खरीदने का झांसा देकर ससुर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर हड़पने वाली युवती ने अपनी ननद की जिंदगी में भी जहर घोल दिया। उसने ननद के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए।

विज्ञापन


भाभी की इस हरकत के कारण ननद का तय रिश्ता टूट गया। ससुर ने पुत्रवधू और उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती में रहने वाले युवक की शादी इसी साल 24 जनवरी को दिल्ली के शाहदरा निवासी युवती से हुई थी। युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है।
विज्ञापन


इंजीनियर के पिता ने बताया कि चार मार्च को पुत्रवधू ने फोन पर बताया था कि उन्होंने दिल्ली के शाहदरा में एक फ्लैट का सौदा कर लिया है। युवती ने ये भी झांसा दिया कि फ्लैट तो काफी महंगा है। लेकिन मेरे पिता ने उसे सस्ता ही तय करा दिया है। पुत्रवधू के झांसे में आकर ससुर ने पांच लाख रुपये और करीब बीस तोला सोना दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ननद की अश्लील वीडियो की वायरल, टूटा रिश्ता

delhi woman post vulgar pics of her sister in law on social media

माल लेने के बाद महिला ने ससुराल वालों से संबंध खत्म कर दिया। पति को भी उसके परिवार से नहीं मिलने दिया। पीड़ित ससुर ने पुलिस को बताया युवती पहले से शादीशुदा थी। लेकिन उसने ये बात छिपाई रखी।

वह अपने पिता के साथ मिलकर कई लोगों से ठगी की है। जब उस पर रकम और जेवर वापस देने के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने ननद के अश्लील फोटो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले ही मैंने अपनी बेटी का रिश्ता बिजनौर में तय किया था। लेकिन पुत्रवधू की इस हरकत के कारण उस लड़के ने मेरी बेटी से रिश्ता तोड़ लिया है। रिश्ता टूटने के बाद से बेटी परेशान है।

वह गुमसुम सही रहती है। डर है कि कहीं वह कोई गलत कदम न उठा ले। इंस्पेक्टर वीपी सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed