फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi police recovered 1.80 crore to robbers in lajpat nagar loot case

रातभर पार्किंग में पड़ी रही 8 करोड़ की रकम

Tue, 04 Feb 2014 10:50 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Feb 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
delhi police recovered 1.80 crore to robbers in lajpat nagar loot case

दिल्ली की सबसे बडी़ 8 करोड़ की लूट की रकम एक रात पार्किंग में पड़ी रही थी। इस लूट के मास्टरमाइंड शक्ति नायडू के बाद लूट में दूसरी बड़ी भूमिका निभाने वाले हिसार के बदमाश जोगिंद्र उर्फ जॉनी ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने जोगिंद्र को नांगलोई और अजय को नेबसराय से गिरफ्तार किया है। जोगिंद्र के कब्जे से करीब 30 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

दाउद इब्राहिम को पकड़ने के लिए स्कूल से भागे 3 छात्र
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लाजपत नगर इलाके में आठ करोड़ रुपए से भरी होंडा सिटी कार को घटनास्थल से जोगिंद्र चलाकर ले गया था। लूट की साजिश रचने में भी जोगिंद्र की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने इस गाड़ी को कोटला मुबारकपुर इलाके में छोड़ दिया था। इसके बाद इन बदमाशों ने जेट्टा गाड़ी में रकम को रखा और उसे दक्षिण दिल्ली की एक बड़ी पार्किंग में लावारिस हालत में खड़ा कर दिया था। कार पूरी रात पार्किंग में खड़ी रही थी।

नौजवान बना हैवान, 'दादी' से किया मुंह काला

शक्ति नायडू, प्रदीप मछेन्द्र, जोगिंद्र समेत चार लोग 28 जनवरी की शाम को टैक्सी से खाटू श्याम चले गए थे। 29 जनवरी को ये सभी दिल्ली आए और पार्किंग से रकम से भरी गाड़ी को छतरपुर इलाके में ले गए थे। दूसरी तरफ स्पेशल सेल ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वह लालकिले से बस पकड़कर डलहौजी चले गए थे।


जोगिंद्र, मछेन्द्र का जानकार है। वह शक्ति नायडू को भी जानता है। इस मामले में अब शक्ति नायडू और मछेंद्र समेत तीन लोग फरार है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली, बाहरी दिल्ली और हरियाणा में दबिश दे रही है।

पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लिया। आठ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। अब तक पांच बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनसे करीब 1 करोड़ 83 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed