फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi minor boy murdered maternal uncle

पिता की शादी बनी आफत, बेटे ने किया मामा का कत्ल

Tue, 15 Oct 2013 01:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Oct 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
delhi minor boy murdered maternal uncle

पिता की दूसरी शादी से घर में पैदा हुए तनाव को खत्म करने के लिए नाबालिग ने सौतेली मां और उसके भाई की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन


हत्या के लिए उसने हरियाणा के दो बदमाशों को सुपारी दी। प्रदीप (बदला हुआ नाम) व दोनों बदमाशों ने घर में उसके सौतेले मामा की चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात के समय उसकी सौतेली मां घर में नहीं थी, जिस कारण वह बच गई। स्पेशल सेल ने प्रदीप को पकड़ लिया है जबकि जबकि सुपारी किलर फरार हैं। घटना दिल्ली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि डीडीयू अस्पताल में काम करने वाले माजरा डबास निवासी बलजीत सिंह (38) की आठ अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। बाइक पर आए तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे थे।

सेल में तैनात इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत सिंह को 11 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि प्रदीप गांव बाकनेर के पास पेमेंट करने आएगा। इसके बाद उन्होंने प्रदीप को पकड़ लिया। प्रदीप ने मनडोरा (सोनीपत) निवासी राकेश और बाकनेर निवासी हिमांशु उर्फ टिडी के साथ बलजीत की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

शादी पर बवाल
प्रदीप ने बताया कि उसके पिता की पहली शादी वर्ष 1981 में बलजीत की बहन स्नेहलता से हुई थी। शादी के बाद कोई संतान नहीं होने पर उसके पिता ने दूसरी शादी प्रदीप की मां से कर ली।


इस पर स्नेहलता ने उसके पिता के खिलाफ कोर्ट व डीटीसी ऑफिस में शिकायत कर दी थी, जिससे उसके पिता डिप्रेशन के शिकार हो गए और घर में तनाव रहने लगा।

हत्या की साजिश
पिता को इन हालात से निजात दिलाने के लिए प्रदीप ने स्नेहलता व बलजीत की हत्या की साजिश तीन-चार माह पहले रच दी थी। प्रदीप ने पहले मोनू नामक बदमाश से बात की, मगर सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसने राकेश और हिमांशु से बात की। प्रदीप ने दोनों को हत्या करने से पहले 53 हजार रुपए एडवांस दिए थे। दोनों बदमाशों ने बलजीत को पकड़ लिया था, जबकि प्रदीप ने चाकू मारा था। इसके बाद राकेश ने बलजीत का गला काट दिया था और हिमांशु ने गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed