{"_id":"aeab40e6c8e12db8c042d1139187c2ca","slug":"delhi-heroine-crime-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
25 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की छह किलो हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार सदस्य हेरोइन की खेप पहुंचाने वाले सदस्य हैं। हेरोइन जम्मू-कश्मीर से लाई जाती थी।
विज्ञापन
स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम को तीन-चार महीने से मादक पदार्थों की सप्लाई होने की सूचना मिल रही थी। एसआई जितेंद्र तिवारी व राकेश की टीम ने तफ्तीश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने तीन आरोपियों राजस्थान निवासी विनोद कुमार और केरल निवासी मोसा कोया केपी व उमर फारूक बाडाजे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विनोद के कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई। विनोद ने पूछताछ में बताया कि वह गिरोह के सरगना केरल निवासी साबिर के लिए काम करता है। साबिर पहले कुवैत में रहता था। वह हेरोइन जम्मू-कश्मीर से लेकर आया था और उदयपुर में मोसा कोया को देनी थी। विनोद को दिल्ली से, जबकि मोसा कोया व उम्मर को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। साबिर के कहने पर विनोद हेरोइन लाकर मोसा कोया को देता था।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)