फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Dawood man chhota Shakeel vowed to kill Chhota Rajan before Diwali

छोटा शकील की धमकी, 'दिवाली से पहले छोटा राजन को मार देंगे'

Thu, 29 Oct 2015 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Oct 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
Dawood man chhota Shakeel vowed to kill Chhota Rajan before Diwali

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी और भारत में उसके खिलाफ ट्रायल चलने की संभावनओं पर डी कंपनी के लोग बौखला गए हैं। दाऊद का दाहिना हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील ने कहा है कि छोटा राजन महज अपनी किस्मत की वजह से भागने में कामयाब नहीं हुआ बल्कि वह उसके उर से काफी समय से भागता फिर रहा है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, छोटा राजन ने इंडोनेशिया में खुद को कानून के हवाले इसलिए कर दिया है कि छोटा शकील ने उसे दिवाली से पहले खत्म करने का निश्चय किया था।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, छोटा राजन इन दिनों किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि इंडोशिया पुलिस के सामने छोटा राजन का आत्मसमर्पण करने के पीछे प्रमुख कारण उसकी किडनी की बीमारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकियों से डरा छोटा राजन, कहा भारत न ले जाओ

Dawood man chhota Shakeel vowed to kill Chhota Rajan before Diwali

डी कंपनी के दुश्मनों से मिल रही धमकियों से छोटा राजन भी डरा हुआ है। खबरों ने अनुसार, छोटा राजन ने इंडोश‌िया पु‌लिस से गुजारिश की है कि उसे भारत न ले जाया जाए क्योंकि उसे वहां जान का खतरा है।

छोटा राजन ने कहा है कि अगर उसे भारत ले जाया गया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इंडिया टुडे के अनुसार, छोटा राजन को इंडोनेशिया में गिरफ्तार करने वाले वहां के सीआईडी अधिकारी ने बताया है कि छोटा राजन ने कहा है कि उसे भारत की बजाए जिम्बाबवे ले जाया जाए।

वहीं छोटा राजन नाम से गिरफ्तार किया गया शख्स अपना नाम मोहन कुमार बता रहा है। इंडोनेशिया सीआईडी ने प्राथमिक जांच दौरान पाया कि गिरफ्तार किया गया अपने हाथ में जो पासपोर्ट लिए था उसमें मोहन कुमार नाम लिखा था।

जांच एजेंसियों का मानना है कि समय गुजरने के साथ ही छोटा राजन का रसूक खत्म हो गया था और वह पिछले दो-तीन साल से सिडनी में एक साधारण आदमी की तरह रह था। एजेंसियों का यह भी मानना है पिछले काफी समय से छोटा राजन का संपर्क दाऊद से नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed