फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   daughter raped by father and forced to have home abortion

अपनी ही बेटी से जबरन रचाई शादी, हुई गर्भवती

Mon, 23 Feb 2015 01:29 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
daughter raped by father and forced to have home abortion

कई साल तक पिता की हवस का शिकार रही एक महिला ने आरोपी को जेल की सजा होने के बाद अब राहत की सांस ली है। आरोपी ने न सिर्फ उसका यौन शोषण किया. बल्कि उसे गर्भवती भी बना दिया।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के एसेक्स का है। 26 वर्षीय पीड़िता हॉली डैवी को उसके ही पिता पॉल डैवी ने कई साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की, रेप किया और लगातार उत्पीड़न भी करता रहा।
विज्ञापन


बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे घर में ही गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया। एक दंपति ने उसे गोद लिया था लेकिन 13 साल की उम्र में आते-आते उसे अपने पिता का पता चला और वह उससे मिलने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार से गले लगाया, नीयत कुछ और थी

daughter raped by father and forced to have home abortion

डेली मेल के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसके साथ हैवानियत का ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब वह महज 13 साल की थी। जब उसे पता चला कि उसे गोद लिया गया है तो उसे अपने माता-पिता को खोजना शुरू किया और आखिरकार अपने पिता को ढूंढ़ निकाला। हालांकि तब तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी।

अपने पिता को खोजकर उसके साथ रहने का फैसला उसकी जिंदगी का सबसे खराब फैसला था। इसके चलते उसकी जिंदगी तबाह हो गई।

हॉली ने बताया कि जब वह पहली बार उससे मिलने गई और उसे बताया कि वह उसकी बेटी है तो वह खुश हुआ और उसे प्यार से गले लगा लिया। उसने बेटी से कहा कि वह उसे खोना नहीं चाहता और उसे साथ रखना चाहता है। जिसके बाद उसने पिता के साथ ही रहने का फैसला कर लिया।

उन दोनों ने साथ रहना तो शुरू किया लेकिन पॉल के इरादे कुछ और थे। एक हफ्ते बाद ही उसने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया।

बेटी के साथ खेलता था अश्लील गेम

daughter raped by father and forced to have home abortion

मिलने के एक हफ्ते बाद ही उसने खुद हॉली को शादी का गाउन पहनाया और उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इसके बाद एक दिन उसने पढ़ते समय उसके बालों पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। उसने उससे कहा, "तुम इतनी सुंदर हो कि मुझे भरोसा नहीं होता कि तुम मेरी बेटी हो।"

उसने लगातार अपनी हरकतें जारी रखीं जिसके चलते वह असहज महसूस करती थी। करीब दो महीने साथ में रहने के बाद उसने उसे अश्लील गेम खेलने के लिए भी कहा। उसने उसे शादी की ड्रेस पहनने को दी और उसके साथ खेलने लगा।

उसने उसे बिस्तर पर पोज देकर तस्वीरें खिंचवाने को भी मजबूर किया। यही नहीं, उस रात उसने उसी के साथ सोने की ख्वाहिश जताई और उसके नाजुक अंगों को छूने लगा। इसके बाद वह रोज रात को उसके कमरे में जाकर शर्मनाक हरकतें करने लगा। वह हर रात उसे छेड़ता था।

कपड़े फाड़े, कार के अंदर किया रेप

daughter raped by father and forced to have home abortion

यह सब काफी दिनों तक चला और एक दिन आरोपी ने हॉली को जकड़ लिया और कार में डाल कर एक सुनसान, रेतीले इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसने कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती की।

घर आकर भी उसने उसे दोबारा शादी की ड्रेस पहनने को मजबूर किया और उसे जबरन अंगूठी पहना दी। उसने कहा कि वह उसे पत्नी बनाकर रखना चाहता है। पिता की इन हरकतों ने हॉली को झकझोर दिया। वह महीनों उसके साथ रेप करता रहा, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

पॉल ने घर में ही बेटी का गर्भपात करने का प्लान बनाया और उसे शराब पिलाकर बुनने वाली सुई के जरिए उसका गर्भपात किया। लेकिन जब काफी ज्यादा खून बहने लगा तो पॉल ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसने अस्पताल में नर्सों से पिता की हैवानियत बताने की कोशिश की लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाई।

जब दूसरी बार हुई गर्भवती पीड़िता, फंसा आरोपी

daughter raped by father and forced to have home abortion

15 साल की उम्र में हॉली दोबारा गर्भवती हो गई लेकिन इस बार उसने इसे पिता से छुपा लिया। इसके बाद एक रात उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला है और उसका दरिंदा बाप सो रहा है तो वह वहां से निकल गई।

उसने बेटे को जन्म दिया लेकिन सोशल सर्विस विंग ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। उसने अपने पिता को सबक सिखाने की सोची। उसने कॉलेज में एडमिशन लिया और अपना घर भी बसा लिया। उसने तीन बेटियों को जन्म दिया।

एक दिन उसे महसूस हुआ कि उसका पिता अभी भी दूसरे बच्चों से हैवानियत करता होगा। इसके बाद उसने एक सॉलिसिटर से संपर्क किया और फिर पुलिस के पास पहुंच गई। डीएनए टेस्ट के बाद साबित हुआ कि हॉली का पिता उसके बेटे का भी पिता है।

इसके बाद एक अन्य महिला सामने आई जिसने बताया कि पॉल ने उसका भी यौन शोषण किया है। जुलाई 2013 में पॉल कोर्ट में पेश हुआ। उस पर लगे सारे आरोप साबित हुए और उसे 16 साल जेल की सजा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed