{"_id":"4355fc5b396c0ee0af07003d5a003e9d","slug":"court-warned-sikh-woman-to-sex-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पति से किया सेक्स तो हो जाएगी जेल'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'पति से किया सेक्स तो हो जाएगी जेल'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
यह मामला कुछ अलग है। एक अदालत ने सिख महिला को अपने पति से सेक्स करने पर रोक लगा दी है। साथ ही हिदायत दी है कि अगर यह आदेश नहीं माना गया, तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन के इतिहास में यह एक अजीबोगरीब फैसला सुनाया गया है। भारतीय महिला का पति मानसिक तौर पर विकलांग हैं।
बर्मिंघम में मंगलवार को न्यायाधीश हॉलमैन ने कहा कि ऐसी स्थिति में महिला के पति सेक्स करने के लिए सहमति देने के योग्य नहीं हैं।
उन्होंने अपने आदेश में कहा कि महिला अगर किसी भी तरह की अपने पति से शारीरिक संबंध बनाती है तो वह अपराधी मानी जाएगी। वह अपनी शादी को बचाव के तौर पर पेश नहीं कर सकती।
विज्ञापन
कानूनी कारणों से अपना नाम न बताने वाली महिला ने कोर्ट से अपनी शादी रद्द न करने की अपील की है। कोर्ट ने उसकी अपील स्वीकार कर ली है। साथ ही उसे अपने पति से मिलने की भी इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
फिलहाल उसके पति की वेस्ट मिडलैंड्स के एक सरकारी संस्था में देखभाल की जा रही है।
ब्रिटेन में कानूनन अगर पति ऐसी अवस्था में है कि वह सेक्स के लिए अपनी सहमति नहीं दे सकता है तो उस शादी की वैधता समाप्त हो जाती है।