फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   couple kill beautician for gold find most jewellery fake

जिन गहनों के लिए किया मर्डर, वो नकली निकले

Tue, 19 Nov 2013 08:07 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Nov 2013 08:07 AM IST
विज्ञापन
couple kill beautician for gold find most jewellery fake

ब्यूटीशियन मलिनी के हत्यारे को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि 22 वर्षीय गर्भवती मल्लिका और उसके पति वेंकटेशन ने ही मलिनी की हत्या की और उसके गहने लूट लिए। हालांकि बाद में अधिकतर आभूषण नकली निकले।

विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया दंपत्ति कर्ज के बोझ तले दबा था। कर्ज से मुक्ति के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके पास से सात सोने के गहने और कुछ कृत्रिम गहने बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लिका और वेंकटेश की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। जब ये लोग हत्या कर कोयंबडू बस स्टैंड जा रहे थे तभी माधवाराम से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।


पढ़ें, बात नहीं की तो किशोरी के चेहरे पर फेंक दिया तेजाब


मलिनी गांधी मैदान रोड में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। बृहस्पतिवार को वह पार्लर के नजदीक ही मृत पाई गई। पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया था, क्योंकि घटनास्थल से आभूषण गायब थे।


जांच में पता चला कि मल्लिका ब्यूटीशियन की तीन साल पुरानी ग्राहक थीं। पार्लर से उसके घर का फासला महज 30 मिनट का था।


दिवाली के मौके पर मल्लिका ने अपने पिता से 5,000 रुपए कर्ज चुकाने के लिए मांगे, पर उसे यह रकम नहीं मिली। इसलिए दंपत्ति ने ब्यूटीशियन की हत्या कर सलेम भागने की योजना बनाई।


पुलिस अधिकारी ने बताया, 'बृहस्पतिवार को मल्लिका पार्लर पहुंची और वहां देर तक रुकी। जब सभी ग्राहक चले गए तो उसने अपने पति वेंकटेश को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इन लोगों ने ब्यूटीशियन के गहने भी लूट लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed