सेक्स रैकेट चला रहे थे पुलिसवाले, हुआ भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में उतारने और उनका यौन शोषण करने के मामले में पुलिसवालों की करतूत का खुलासा होने से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने नाबालिग लड़कियों को न सिर्फ वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया बल्कि खुद भी उनके साथ यौन संबंध बनाए।
मामला पुडुचेरी का है। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद कराई गई पहचान परेड में लड़कियों ने आरोपी पुलिसवालों की पहचान कर ली है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई पहचान परेड में आरोपी पुलिसवालों की पहचान हुई जिन्होंने लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पहचान के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
लड़कियों का अश्लील वीडियो भी बनाया
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आरोपियों में इंस्पेक्टर युवराज और सुंदर, सब-इंस्पेक्टर बालाकृष्णन और बाशा के अलावा रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर राजाराम, हेड कांस्टेबल कुमारावेलू, पंडारिनाथन और कांस्टेबल विजय कुमार व शंकर शामिल हैं।
जांच में पता चला है कि इन पुलिसवालों ने दलालों से लगातार संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें देह व्यापार में धकेला था। खुलासा होने के बाद सभी आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बता दें कि दो नाबालिग लड़कियों ने चाइल्ड लाइन को सूचना देकर बताया था कि उन्हें जबरन देह व्यापार में उतारा गया है। इस मामले में तीन महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि महिलाओं ने दोनों लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे सरेआम करने की धमकी देकर कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।
ऐसे फंसाते थे मासूमों को
पुडुचेरी सीबी-सीआईडी ने तीन महिलाओं और तीन पुलिसवालों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है, जिन्हें जबरन वेश्यावृत्ति में उतारा गया था। पता चला है कि आरोपी, लड़कियों को शानदार लाइफस्टाइल के सपने दिखाकर जाल में फंसाते थे।
ये लोग लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर देते थे और फिर ग्राहकों के पते पर ले जाते थे, जहां उनके साथ कई लोग रेप करते थे।