{"_id":"68342ee79c1e893b208f4853ae86f589","slug":"college-canteen-owner-raped-student-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन मालिक ने 17 महीने तक किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कैंटीन मालिक ने 17 महीने तक किया रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के कैंटीन मालिक ने एक छात्रा को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा कर लिया। 17 महिने तक बंधक बनाकर उससे रेप करता रहा।
विज्ञापन
एक दिन मौका पाकर छात्रा उसके चंगुल से फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत पर 33 वर्षीय आरोपी सत्य प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हैदराबाद की है।
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उमा (परिवर्तित नाम) पुराने हैदाराबद के रियासतनगर की रहने वाली है। आरोपी ने उसे अप्रैल 2012 में अगवा कर लिया था और शहर के कई मकानों में बारी बारी से रखा था, ताकि उमा का पता न लगाया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक बार उमा का गर्भपात भी कराया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उमा ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल 2012 को कैंटीन में उसे जूस में नशीला पदार्थ डालकर दे दिया गया। पीने के बाद वह बेहोश हो गई। चार सितंबर 2013 को आरोपी जब सो रहा था तब वह चुपके से वहां से भाग निकली और घर पहुंची।
आंध्र प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने भी मामले की जांच का आदेश दिया है।