स्कूल से घर लौट रही मासूम से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा वारदात यूपी के शामली के कांधला से है। कक्षा एक में पढ़ने वाली नन्हीं बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक गांव का ही युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया।
मामले में कांधला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। लेकिन आरोपी फरार है।
गांव के बाहर बेहोशी के हालत में मिली
पीड़िता के घरवालों के मुताबिक उनकी सात वर्षीय बच्ची गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। बुधवार दोपहर वह स्कूल से घर लौट रही थी। लेकिन काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो तो उसको तलाशना शुरू किया।
बच्ची बदहवास हालत में गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर मिली। बेहोशी की हालत में बच्ची को देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां पर उसका उपचार कराया। होश में आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में परिजनों को बताया।
परिजन ग्रामीणों के साथ शाम को कांधला थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि आरोपी युवक सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव से फरार हो गया है, उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।