फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   chopped human head delivered to police chief in nairobi

पार्सल में भेजा कटा सिर, अफसर को मारने की धमकी

Mon, 02 Sep 2013 05:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
chopped human head delivered to police chief in nairobi

पुलिस को एक पार्सल में खून में सना हुआ एक युवक का कटा सिर और दोनों हथेलियां भेजी गई हैं। साथ ही राष्ट्रीय पुलिस सेवा आयोग के प्रमुख को जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


कार्टन में आए पार्सल पर एक संदेश भी लिखा है। उसमें लिखा है, 'कवुलुडी अब अगला नंबर तुम्हारा है'। मामला कीनिया की राजधानी नैरोबी का है।

क्रेजी न्यूज के अनुसार, जॉन्सटन कवुलुडी राष्ट्रीय पुलिस सेवा आयोग के प्रमुख हैं। पार्सल एक पीले रंग के पॉलीथिन में पैक कर भेजा गया था। पुलिस को सूचना देने के दो घंटे पहले ही पार्सल को आयोग भवन के बाहर रखा गया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व नैरोबी के पुलिस प्रमुख बेनसन किबुई को भी एक पार्सल भेजा गया था, जिसमें एक युवक का धड़ रखा गया था।

किबुई ने कहा कि सिर और हाथ से मारे गए व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जाएगी। फिर पुलिस पार्सल भेजने वाले की तलाश करेगी और उसकी हत्या के उद्देश्य का पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed