फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Chintan upadhyay arrested in ex wife Hema murder

पूर्व पत्नी की हत्या में चिंतन उपाध्याय गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2015 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Dec 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
Chintan upadhyay arrested in ex wife Hema murder

मुंबई के मशहूर आर्टिस्ट चिंतन उपाध्याय को उनकी पूर्व पत्नी और आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय की हत्या में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच के दूसरे दल ने दल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ था जो एक दिन पहले ही छोड़ा था।

विज्ञापन

मुंबई की कांदीवली पुलिस ने बताया है कि हेमा उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस को कुछ ठोस तथ्य मिले हैं जिसके आधार पर चिंतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिन से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये चारो आरोपियों के द्वारा दिए गए बयानों की सच्चाई जांचने के लिए चिंतक को गिरफ्तार किया है ताकि सभी आरोपी आमने सामने होकर हत्याकांड पर बयान दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा के साथ उसके वकील की भी मिली थी लाश

Chintan upadhyay arrested in ex wife Hema murder

करीब दो सप्ताह पहले हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरीश भमभानी के शव कांदीवली के एक नाले से बरामद हुई थीं।


पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों की हत्या गलाघोंटकर की गई थी।


हेमा के पति चिंतन उपाध्याय के अलावा चार और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था जिन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।


गौरतलब है कि हेमा और चिंतन के बीच तलाक लेने और उसकी कानूनी कार्रवाई को लेकर विवाद चल रहा था ऐसे में संदेह है चिंतन ने ही हेमा उपाध्याय की हत्या कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed