फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Child killer mum Theresa Riggi

किलर मॉमः बच्चों के पेट में 13 बार घोंपा चाकू

Tue, 11 Mar 2014 03:42 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Mar 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Child killer mum Theresa Riggi

अपने तीन बच्चों को निर्दयता पूर्वक मौत के घाट उतारने वाली महिला की मौत हो गई है। 49 वर्षीय थेरेसा रिग्गी ने अगस्त 2010 में अपने तीन बच्चों को मार डाला था।

विज्ञापन


थेरेसा ने अपने तीनों बच्चों के पेट में 13 बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। तीनों बच्चों को मारने के लिए उसने अलग-अलग चाकू का इस्तेमाल किया था।

थेरेसा को 2011 में इसके लिए कोर्ट ने 16 साल जेल की सजा सुनाई थी। जेल में हुई मौत के बाद पुलिस को शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लगता है।

चाकू मारकर घर में लगा दी थी आग

Child killer mum Theresa Riggi

थेरेसा का अपने पति के साथ तलाक को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस लिए वह काफी परेशान रहती थी। एक दिन वह आपा खो बैठी।

थेरेसा ने अपने बेटे ऑस्टिन और गियानलुका के पेट में आठ बार और तीसरे बेटे सेसेला को पांच बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

अपने अपराध को छिपाने के लिए थेरेसा ने घर में गैस के सिलेंडर में आग लगा दी थी ताकि पुलिस को लगे कि बच्चों की मौत जलने से हुई है। आग लगाने के बाद वह ख्रुद 40 फीट ऊंची बालकनी से कूद गई थी।

इसके लिए वह काफी दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थी। इसी दौरान उनके डिस्‍ऑर्डर का भी पता चला था। शुरूआत में उसे कार्टन वेल जेल में रखा गया था। बाद में बीमारी का पता चलने के बाद उसे स्पेशल सेल में शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बच्चों का अलग-अलग चाकू से ‌किया था कत्ल

Child killer mum Theresa Riggi

थेरेसा ने तीनों बच्चों को मारने के लिए उसने अलग-अलग चाकू का इस्तेमाल किया था। डॉक्टरों ने बताया था कि थेरेसा को नैरसि‌‌‌‌स्टिक, पैरानॉयड और हिस्ट्रीयॉनिक डिस्‍ऑर्डर है।

नैरसि‌‌‌‌स्टिक एक ग्रीक टर्म है। यह एक तरह का पर्सनैलिटी डिस्‍ऑर्डर है। इसके तहत इंसान को सिर्फ खुद से ही प्यार होता है। वह एक तरह से इगो नेचर हो जाता है।
 
पैरानॉयड एक तरह का मेंटल डिस्‍ऑर्डर ‌है। इस बीमारी में आप किसी दूसरे पर बिलकुल भी भरोसा नहीं करते। हिस्ट्रीयॉनिक डिस्‍ऑर्डर से पीड़ित इंसान बात-बात पर भावुक हो जाता है।

अमेरिकन साइकैट्रिस्ट एसो‌सिएशन के मुताबिक अमेरिका में ज्यादातर महिलाओं को यह बीमारी है। थेरेसा के पति पैसक्वेल रिग्‍गी ने कहा कि मुझे जिंदगी भर इस बात का अफसोस रहेगा कि मैं अपने बच्चों को नहीं बचा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed