फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   child died while mother was busy making porn films

पोर्न फिल्मों की लत में मां-बाप ने बच्चे को मार डाला

Mon, 03 Aug 2015 04:16 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
child died while mother was busy making porn films

ऑनलाइन पोर्नोग्राफी के जुनून एक दंपति इस कदर सवार हुआ कि उन्होंने अपने बच्चे को मरने के लिए छोड़ दिया। दो माह के बच्चे को दोनों ने नजरअंदाज किया जिससे भूख के मारे उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


मामला अमेरिका के ओरेगॉन का है। 26 वर्षीय स्टीफन माइकल विलियम्स और उसकी 21 वर्षीय पत्नी एमांडा मेरी हैंकॉक को हत्या के आरोप में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पोर्नोग्राफी की लत लगी है। वे दोनों बच्चे को भूलकर ऑनलाइन पोर्न शूट करते थे। इस दौरान आरोपी एमांडा खुद स्तनपान करती थी और लोग उसे ऑनलाइन देखते थे। इस घिनौने काम में उसका पति भी शामिल होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा मर रहा था वो पोर्न शूट करते रहे

child died while mother was busy making porn films

डेली मेल के अनुसार, उनकी इस हरकत के चलते बच्चा लगातार भूखा रहा और उसका वजह दिनों-दिन कम होता गया, लेकिन फिर भी उन्होंने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया है कि वे बच्चे की बिल्कुल भी देखभाल नहीं करते थे।

आरोपी विलियम्स ने कहा कि उसने कभी डॉक्टर को फोन नहीं किया क्योंकि यह एमांडा की जिम्मेदारी थी। हालांकि उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर 22 जनवरी को एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

जांच के दौरान पता चला कि बच्चे की मौत भूख के चलते हुई है। बच्चे को मरता देखकर भी दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों ने पुलिस के सामने सारे आरोप कबूल कर लिए।

दोनों ने किया एक और खुलासा

child died while mother was busy making porn films

पुलिस की ओर बनाई गई चार्जशीट पर दोनों के खिलाफ बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। जिसमें कहा गया है कि दोनों ने बच्चे को भूखा रखा और उसे डॉक्टर को भी नहीं दिखाया। उन दोनों का एक 2 साल का बेटा भी है।

इस घटना के बाद उसे चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विस के हवाले कर दिया गया है। दोनों आरोपियों ने खुलेआम कहा कि उन्होंने बच्चे के गर्भ में आने से लेकर उसके पैदा होने तक किसी भी डॉक्टर से संपर्क नहीं किया।

पुलिस अब दोनों को अगले हफ्ते कोर्ट में पेश करेगी, जहां दोनों पर आरोप साबित होंगे। फिलहाल वे पुलिस हिरासत में ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed