फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   chanda the new bandit queen of chabal

ये है चंबल की नई डकैत रानी, बंदूक और बाइक चलाती है

Mon, 01 Feb 2016 05:55 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
chanda the new bandit queen of chabal

गडरिया गैंग के सरगना चंदन डकैत के मारे जाने के बाद उसकी प्रेमिका चंदा गैंग की नई सरगना बन गई है। फूलन देवी और सीमा परिहार के बाद चंदा ही चंबल घाटी की नई बैंडिट क्वीन है जिसके सिर पर दस हजार का इनाम है।

विज्ञापन


कहते हैं कि चंदा रिश्ते में चंदन डकैत की बहन लगती थी लेकिन शादी से पहले ही वो चंदन के प्यार में गिरफ्तार हो गई घरवालों ने जबरदस्ती चंदा की शादी दतिया के किसी गांव में करवा दी।
विज्ञापन


कुछ साल पहले चंदा पति को डरा धमका कर चंदन के साथ चंबल भाग आई।

जंगल में बदल गए चंदा के तेवर

chanda the new bandit queen of chabal

चंबल आते ही चंदा की चाल ढाल और तेवर बदल गए। जंगल में चंदन ने उसे बाइक चलानी, पिस्तौल चलानी सिखाई और टॉर्चर के कई तरीके भी सिखाए।

गिरोह के चंगुल से बच निकलने में कामयाब हुए एक शख्स ने ही चंदा के बारे में बहुत सारी जानकारी दी। उसने बताया कि चंदा किडनैप किए गए लोगों को डराने धमकाने का काम करती थी।

इस शख्स ने बताया कि जंगल में चंदा ने उसे बहुत मारा पीटा, पिस्तौल की बट से भी मारा, वो किडनैप हुए लोगों की चारपाई के पाए से पिटाई करती है। उसने बताया कि चंदा बीड़ी पीती है और गाली गलौच भी बहुत करती है।

मेकअप का है खासा शौक

chanda the new bandit queen of chabal

चंबल की घाटियों में चंदा फूलन की तरह मर्दाने कपड़े पहन कर नहीं घूमती। वो लेडीज जींस, प्रिंटेड टी-शर्ट पहनती है। वो बाइक पर फर्राटा मारती है।

डकैत भले ही हो लेकिन एक आम औरत की तरह चंदा भी मेकअप का खासा शौक रखती है। चंदन से मुठभेड़ के बाद पुलिस को मुठभेड़ स्थल से चंदा के तीन बैग मिले जिसमें ब्रांडेड साबुन, शैंपू और फेयरनेस क्रीम और पाउडर रखा हुआ था।

विज्ञापन

चंदा को पाना चाहते थे गिरोह के दूसरे सदस्य

chanda the new bandit queen of chabal

यूं तो चंदा चंदन से ही प्यार करती थी लेकिन कई गिरोह के कुछ सदस्यों का दिल चंदा पर आ गया था। वो चाहते थे कि चंदा उनके साथ भी नजदीकी बढ़ाए।

जब चंदन को इसकी भनक लगी तो उसने उन सदस्यों को साथ मारपीट भी की थी। इसी के चलते गिरोह में दरार आ गई थी। चंदा भी उन सदस्यों को जलाने के लिए सरेआम चंदन के साथ इश्क लड़ाती थी।

चंदन और चंदा की यही नजदीकी चंदन की मौत का कारण बनी। माना जा रहा है कि गिरोह के ही कुछ सदस्यों ने पुलिस की मुखबिरी करके चंदन की लोकेशन बताई जिसके चलते चंदन मारा गया।

मां बनने वाली है चंदा!

chanda the new bandit queen of chabal

चंदन डकैत के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरोह की तीन सदस्य भी पुलिस ने पकड़ लिए। इनके अनुसार चंदा गर्भवती है। वो चंदन के बच्चे की मां बनने वाली है और संभावना है कि ऐसी हालत में वो पुलिस के सामने समर्पण कर सकती है।

पुलिस ने भी कहा है कि अगर चंदा आत्मसमर्पण करती है तो उसे सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और उसके साथ पूरी रियायत बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed