फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cbi has only four days to exhume body of girls

बदायूं कांड: चार दिन बाद बह जाएंगे लड़कियों के शव!

Thu, 17 Jul 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Thu, 17 Jul 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
cbi has only four days to exhume body of girls

बदायूं के कटरा सआदतगंज मामले में गंगा किनारे अटैना घाट पर दफनाए गए दोनों लड़कियों के शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास फिलहाल चार दिन का समय है। सीबीआई के कहने पर एसपी सिटी ने दोनों लड़कियों की कब्रों पर स्थानीय बाढ़ खंड अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। बाढ़ खंड की टीम ने मौका-मुआयना कर जो रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक कब्रें चार दिन ही सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


इसके बाद हरिद्वार से छोड़ा गया लगभग एक लाख क्यूसेक पानी कब्रों तक पहुंच सकता है। बता दें कि गंगा में मौजूदा समय में करीब 3500 क्यूसेक  पानी है। यही नहीं, नरौरा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा में पानी बढ़ने की संभावना है। अभी, गंगा की धारा से उस स्थान की दूरी मात्र आठ मीटर हैं, जहां दोनों लड़कियों की लाशें दफनाई गई हैं।

विज्ञापन

सिर्फ चार दिन लड़कियों की कब्रें सुरक्षित

cbi has only four days to exhume body of girls

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बाढ़ खंड के एक्सईएन डीके जैन से उस स्थान की सुरक्षा की स्थिति जाननी चाही थी, जहां दोनों लड़कियों के शव दफनाए गए थे। नरौरा बैराज से गंगा में आ रहे पानी को रोकने की बात भी इसमें शामिल थी। इस पर बाढ़ खंड की टीम में शामिल एई अखिलेश कुमार, जेई रवेंद्र कुमार, मुकेश चंद्रा और जुल्फिकार द्वारा मौका-मुआयना कर तैयार की गई रिपोर्ट में लड़कियों की कब्रें चार दिन तक सुरक्षित बताई गई हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नरौरा बैराज से छोड़े जाने वाले पानी पर किसी का नियंत्रण नहीं हो सकता। इस बात के संकेत नरौरा बाढ़ खंड के बाबू ने भी दिए हैं। स्थानीय बाढ़ कंट्रोल रूम को मिल रही सूचना के अनुसार हरिद्वार से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नरौरा की नहरों में भी पर्याप्त पानी है। इसलिए इनमें पानी खपाना मुश्किल है। चार दिन बाद यह पानी बदायूं जिले की सीमा में बहने वाली गंगा में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed