खाकी पर दागः थाने में एक-दूसरे से करवाया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चंद पुलिस वालों ने खाकी को शर्मसार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं।
यहां दस पुलिसवालों के खिलाफ अपहरण, यौन शोषण और हिरासत में एक युवक की हत्या का आरोप लगा है।
इन सभी पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है।
हालांकि अभी तक किसी भी पुलिसवाले को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
रेलवे स्टेशन के पास मृत पाया गया था युवक
घटनाक्रम इस प्रकार है कि 25 वर्षीय एग्नेलो वालदरी नाम का युवक सेंट्रल मुंबई में वडाला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइनों पर मृत पाया गया था।
युवक को तीन दोस्तों के साथ एक चोरी के केस में कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने बुधवार देर रात पूरे पुलिस थाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस का दावा है कि वह जेल तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया, लेकिन उसके पिता और उसके साथ गिरफ्तार तीन दोस्तों के मुताबिक पुलिसवालों उसके मरते दम तक उसका यौन शोषण और अत्याचार किया।
पुलिसवालों ने नंगा कर कई घंटों तक पीटा
पुलिस ने शुरुआत में दावा किया था कि उनके पास वे सीसीटीवी फुटेज हैं जिसमें एग्नेलो जेल तोड़कर भाग रहा है, लेकिन जब उनसे वीडियो मांगा गया तो वे वीडियो नहीं दे पाए।
एग्नेलो के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों का कहना है कि पुलिसवालों ने उन्हें नंगा कर कई घंटों तक पीटा और एक-दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया।
मुंबई हाईकोर्ट ने इस सप्ताह की शुरुआत में मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी, लेकिन एग्नेलो के साथ गिरफ्तार किए गए उसके दोस्तों और पिता ने पुलिस अधिकारियों के पक्षपात करने के आरोप लगाए थे।