फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Busniess man cheated in delhi

सोने के बदले मिट्टी बेचकर 45 लाख ठगे

Wed, 01 Jan 2014 08:11 AM IST
शुजात आलम/दिल्ली
शुजात आलम/दिल्ली Updated Wed, 01 Jan 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
Busniess man cheated in delhi

मिट्टी बेचकर 45 लाख की ठगी...। जी हां सुनने में कुछ अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन आनंद विहार इलाके में शातिर बदमाशों ने चांदनी चौक के कपड़ा व्यवसायी के साथ कुछ इसी तरह ठगी की। बदमाशों ने पीड़ित व्यवसायी से जान पहचान बढ़ाकर उसको सोना मिश्रित मिट्टी का सैंपल दिखाया।

विज्ञापन


बकायदा मिट्टी से सोना बनाकर भी दिखाया गया। सौदा तय होने पर आरोपियों ने पीड़ित को छह किलो मिट्टी थमाई और 45 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए।

व्यवसायी को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आनंद विहार थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित विकास गुप्ता (37) परिवार के साथ पुष्पांजलि एंक्लेव, आनंद विहार में रहते हैं। चांदनी चौक इलाके में विकास का कपड़े का व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान उनके पिता विनोद कुमार गुप्ता भी बैठते हैं। विकास के मुताबिक करीब ढाई माह पूर्व इनकी दुकान पर दो शख्स कपड़ा खरीदने आए थे।

दोनों ने खुद को पानीपत का सब्जियों और भैसों का व्यवसायी बताया। दोनों अक्सर विकास की दुकान पर कपड़ा खरीदने आने लगे। कुछ ही दिनों में घनिष्टता बढ़ने के बाद दोनों ने विकास के घर भी आना जाना शुरू कर दिया।

एक शख्स अपना नाम विजय चौधरी बताता था, जबकि दूसरे को चौधरी साहब कहते थे। अक्सर दोनों आरोपी विकास के घर पर कभी सब्जी, फल तो कभी ताजा दूध लेकर आ जाते थे।

परिवार को दोनों पर काफी विश्वास हो गया। एक सप्ताह पूर्व विजय नामक शख्स ने बताया कि उसके गांव में एक विधवा औरत है, उसके पास सोना मिश्रित मिट्टी है।

उसे रुपयों की जरूरत है, माल सस्ते में मिल जाएगा। विकास और उसके पिता ने मिट्टा सैंपल लाने का कहा। शुक्रवार को दोनों मिट्टी सैंपल लाए, मिट्टी को जलाकर सोने का एक टुकड़ा विकास के घर बनाकर दिखाया गया।


जांच में सोना 24 कैरेट शुद्ध पाया गया। विकास और विनोद मिट्टी खरीदने को तैयार हो गए।

दोनों ने बताया कि महिला छह किलो मिट्टी के 50 लाख रुपये मांग रही है। तय सौदे के तहत शनिवार को दोनों एक अन्य शख्स के साथ मिट्टी लेकर पहुंच गए। दुबारा मिट्टी को जलाकर सोना बनाकर दिखाया गया।

व्यवसायी ने सौदेबाजी कर 45 लाख तीनों को दिए। तीनों के जाने के बाद व्यवासायी ने मिट्टी से सोना बनाने का प्रयास किया, लेकिन सोना नहीं बना।

ठगे जाने का अहसास होने पर पिता-पुत्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed