फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   brother suicides after his sister marriages with her lvoe

बहन ने प्रेम विवाह किया तो भाई ने की आत्महत्या

Wed, 15 Jul 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jul 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
brother suicides after his sister marriages with her lvoe

यूपी के पीलीभीत में बहन के घर से भागकर दूसरी बिरादरी के युवक के साथ शादी कर लेने से इकलौता भाई इस कदर आहत हुआ कि घर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने मां-बाप के साथ काफी देर बहन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह घर लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला इनायतनगर में रहने वाले कृष्ण गोपाल के इकलौते बेटे अभिलाष गंगवार की 20 वर्षीय बहन ने दो दिन पहले मोहल्ला थान सिंह में रहने वाले एक युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली थी और इसके दस्तावेज भी बनवा लिए थे।
विज्ञापन


सोमवार को उसने पति के साथ एएसपी सुधीर कुमार सिंह के सामने पेश होकर अपने घर वालों से खुद को जान का खतरा होना बताया था। एएसपी ने उन्हें थाना सुनगढ़ी जाने को कह दिया। इससे पहले युवती के घर वाले थाना सुनगढ़ी में तहरीर दे चुके थे जिसमें युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने पर भी नहीं माना अभिलाष

brother suicides after his sister marriages with her lvoe

मंगलवार सुबह जब युगल थाने पहुंचा तो पुलिस ने युवती के घर वालों को भी बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह और मृतक के चाचा रामगोपाल के मुताबिक युवती के मां-बाप और भाई अभिलाष काफी देर बातचीत कर उसे समझाते-बुझाते रहे लेकिन उसने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।

इस पर अभिलाष घर चला गया और अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। कमरे में कोई चीज गिरने की आवाज जब हुई तो दूसरी मंजिल पर मौजूद अभिलाष की दो बहनें नीचे उसके कमरे में पहुंची। उस वक्त फांसी पर लटका अभिलाष तड़प रहा था।

दोनों बहनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर अभिषेक को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ने बताया कि अभिषेक के परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed