{"_id":"984d45de29b64030ca601310215ad40f","slug":"brother-murdered-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के तरह जिस भाई को पाला, उसी ने मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेटे के तरह जिस भाई को पाला, उसी ने मार डाला
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 20 Nov 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में मां के साथ मारपीट का विरोध करने पर छोटे भाई ने बडे़ भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी चाकू को घटनास्थल के पास फेंककर फरार हो गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मूल रूप से नगीना बिजनौर की रहने वाली जैबुलनिशां पत्नी स्व नजरहसन करीब बीस वर्षों से लोनी में रह रही है। आठ वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद से वह छोटे बेटे सलीम (22) के साथ न्यू मुस्तफाबाद कालोनी में रहती है।
उसका बड़ा बेटा नासिर (32) वर्ष पास की बबलू गार्डन कालोनी में पत्नी शमा, पुत्री खुशी (डेढ वर्ष) तथा खुशबू (चार माह) के साथ रहता था।
जैबुलनिशा ने बताया कि सलीम की चार माह पूर्व ही भाभी शमा की छोटी बहन रेशमा के साथ शादी हुई थी। शुक्रवार को मोहर्रम के दिन सलीम अपनी पत्नी के साथ ससुराल में होकर आया था। तभी से वह जैबुलनिशा के साथ रोज झगड़ रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह नौ बजे सलीम ने उसके साथ गाली गलौज की तथा मारपीट पर उतारू हो गया। वह बडे़ पुत्र नासिर के घर पहुंची तथा सलीम की शिकायत की। करीब दस बजे नासिर मां के साथ सलीम के घर पहुंचा तथा उसे डांटने लगा। जिस पर सलीम आक्रोशित हो गया।
विज्ञापन
उसने मां को घर से बाहर धक्का देकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया तथा नासिर की छाती एवं पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। नासिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भाई की हत्या करने के बाद वह चाकू को घर के पास ही फेंककर फरार हो गया। जैबुलनिशा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचना दी।
सीओ बार्डर अरविंद यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हत्यारोपी सलीम का कोई सुराग नहीं लग सका। जैबुलनिशा ने सलीम के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
बेटे की तरह जिसे पाला, उसने की हत्या
जैबुलनिशा ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसके पति नजरहसन की मौत हो गई थी। जिसके बाद घर की सारी जिम्मेदारी नासिर पर आ गई थी। उस समय सलीम की आयु मात्र 14 वर्ष थी।
नासिर ने ही सलीम की परवरिश की तथा प्लास्टिक के शेविंग रेजर बनाने की मशीन लगवाकर रोजगार भी जमाया।
चार माह पूर्व ही नासिर ने अपनी साली रेशमा के साथ उसकी शादी भी कराई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस छोटे भाई की परवरिश वह बेटे की तरह कर रहा है, वही उसकी हत्या कर देगा।