फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Bride Shot Dead At Wedding Venue By 'Pining' Cousin

पढ़ें, दुल्हन के हत्यारे आशिक ने क्या कहा...

Mon, 12 May 2014 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 12 May 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bride Shot Dead At Wedding Venue By 'Pining' Cousin

शादी के स्टेज पर दुल्हन की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक अनुराग ने पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।

विज्ञापन


भोपाल में इस सनसनीखेज वारदात में एकतरफा प्रेम करने वाले इस फूफेरे भाई ने दुल्हन की विवाह समारोह के दौरान स्टेज पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दुल्हन यहां गांधी मेडिकल कालेज में ही अध्ययनरत थी।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में अनुराग ने अपनी करतूत पर शर्मिंदगी जाहिर किया। उसने कहा कि वह अपनी ममेरी बहन जयश्री को मारना नहीं चाहता था। वह उससे बहुत प्यार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जयश्री को मारना नहीं चाहता था मैं'

Bride Shot Dead At Wedding Venue By 'Pining' Cousin

उसने बताया कि बीते एक साल से उसके लिए रिश्ते आने शुरू हो गए थे। करीब दस महीने पहले उसने जयश्री से शादी करने की मंशा अपनी मां के सामने जाहिर की। इस पर उसकी मां ने उसे डांटा और यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह उसकी बहन लगती है।

आरोपी का कहना था कि जयश्री ने उसके साथ धोखा किया था। वो उसे प्यार का झांसा देती रही, लेकिन शादी डा. रोहित नामदेव से कर रही थी। यह बात वो हजम नहीं कर सका।

हालांकि उसने ये भी कहा की वह जयश्री को मारना नहीं चाहता था बल्कि उससे बदला लेने के लिए उसके होने वाले पति डॉ. रोहित नामदेव को गोली मारना चाहता था, लेकिन मौत तो जयश्री की होनी थी।

सगे भाई से भी ज्यादा करती थी प्यार

Bride Shot Dead At Wedding Venue By 'Pining' Cousin

वहीं, डॉ. जयश्री के पिता घनश्याम नामदेव ने बताया कि जयश्री आरोपी अनुराग को सगे भाई से ज्यादा मानती थी। उसे कभी नहीं लगा कि अनुराग उसका सगा भाई नहीं है।

उन्होंने बताया कि अनुराग को किसी चीज की जरूरत होती थी तो वह जयश्री से सिफारिश करवाता था। बेटी के कहने पर उसकी हर एक जरूरत मैं पूरी करता था।

वह जयश्री के इस व्यवहार का गलत मतलब समझने लगा। उसे लगा कि जयश्री उससे प्यार करती है।

जयश्री की मां लक्ष्मी ने कहा कि मेरी कोख से भले ही बेटा नहीं जन्मा, लेकिन मैं अनुराग को कोख का बेटा ही मानती थी। मुझे यह नहीं पता था कि मैं जिसे पाल रही हूं वही मेरी बेटी की जान ले लेगा। जयश्री की मौत के बाद से मां लक्ष्मी सदमे में हैं।

जब आंखों के सामने मरते देखा अपनी दुल्हन

Bride Shot Dead At Wedding Venue By 'Pining' Cousin

उधर, इस सनसनीखेज हत्याकांड के तीन दिन बाद दूल्हा डा. रोहित ने भी पहली बार अपनी चूप्पी तोड़ी। रोहित ने अपनी आंखों ने इस घटना को देखा है।

डा. रोहित उस रात के बारे में सोचकर भी सिहर उठता है। रोहित ने बताया कि उस रात सुन्दरवन मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के बाद हमारा फोटो सेशन ख़त्म हो चुका था।

तभी आरोपी अनुराग मुंह पर सफ़ेद कपड़ा बांध कर स्टेज पर आया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले वह जयश्री की तरफ मुड़ा और उसने अपना हाथ उठाया और फायर कर दिए।

आरोपी की मां और परिजनों से भी हो रही पूछताछ

Bride Shot Dead At Wedding Venue By 'Pining' Cousin

इस के बाद वह मुझे मारने के लिए मुड़ा तो मैंने उसे धक्का दे कर नीचे गिरा दिया। लहु-लुहान जयश्री को हम सभी अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी सांसे बंद हो चुकी थी, मैंने उसे बचाने के लिए अपने मुंह से सांस देने की भी कोशिश की परन्तु वह नहीं बच सकी।

रोहित ने बताया कि आरोपी अनुराग जयश्री को कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। यदि उसे मेरा सहयोग न मिलता तो वह पागल हो जाती या आत्महत्या कर लेती। मार्च महीने में भी अनुराग ने जयश्री को मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने अनुराग को रिमांड पर लेकर उसे उसके घर सागर ले गई। उसके घर से जयश्री व उसके बीच संबंधों और हत्या की योजना के सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आरोपी की मां और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed