फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Brazilian murderer 'who killed 39 women'

हत्यारे ने बताया, क्यों किए 39 मर्डर?

Wed, 22 Oct 2014 03:48 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
Brazilian murderer 'who killed 39 women'

39 औरतों के हत्यारे ने एक बड़ा खुलासा किया है। हत्यारे व्यक्ति ने बता दिया कि आखिरकार क्यों उसने इतने लोगों को जान से मार डाला था। उसने बताया कि क्योंकि उसके साथ यौन दुर्व्यवहार हुआ था इसलिए उसने ऐसा किया।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक 26 वर्षीय टैगो हैनरिक गोम्स ने बताया कि कम से कम उसने 39 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। उसने बताया कि इसमें 16 महिलाएं, बेघर लोग और किन्नर शामिल थे।
विज्ञापन


हैनरिक ने जेल के अंदर अपनी कलाई काटने की भी कोशिश की थी। हत्यारे ने बताया कि बचपन में उसके साथ यौन दुर्व्यवहार हुआ था इसलिए वह हत्यारा बन गया।

पिछले नौ महीनों के दौरान उसने मध्य ब्राजील समेत कई जगह पर लोगों की हत्याएं की थी। पिछले सप्ताह पुलिस के तरफ से चलाए गए बड़े अभियान में उसकी गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में उसने बताया कि 11 साल की उम्र में उसके साथ यौन दुर्व्यवहार हुआ था। उसके पड़ोसी ने ही उसका यौन शोषण किया था। इसके बाद से ही उसकी जिदंगी बदल गई।

यौन शोषण के बाद उसको लगा कि उसकी जिदंगी ही खत्म हो गई है। दिन पर दिन उसके अंदर गुस्सा पैदा होता गया। इसके कारण उसने खूब शराब पीना शुरू कर दी और खुद पर काबू नहीं रख सका। इसके बाद उसने हत्याएं करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed