फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boyfriend says to convert in islam

लिव इन में गर्भवती हुई प्रेमिका, प्रेमी ने रखी अजीब 'शर्त'

Thu, 12 Feb 2015 01:25 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
boyfriend says to convert in islam

दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती गर्भवती हुई तो शादी के सवाल पर उसके सामने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी गई।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ऑफिस और गंगानगर चौकी पहुंचकर युवती ने आरोपी प्रेमी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीओ सदर देहात पर भी शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

गंगानगर निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस ऑफिस पर दिए शिकायती प्रार्थनापत्र में बताया कि वह दो साल से इंचौली थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती आ रही थी। युवती का दावा है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


प्रेमी के परिजनों को जब इस रिश्ते के बारे में पता चला तो वे तीन फरवरी (गत मंगलवार) को वे उसके यहां पहुंचे और उसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

'धर्म बदलो तभी करूंगा शादी'

boyfriend says to convert in islam

कारण पूछने पर प्रेमी के परिजनों ने शर्त रख दी कि यदि युवती अपना धर्म परिवर्तन करा ले तो वह इस शादी के लिए तैयार हो जाएंगे। जबकि वह धर्म परिवर्तन करना नहीं चाहती।

आरोप है कि प्रेमी के परिजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और जबरन धर्मपरिवर्तन की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवती ने एसएसपी से आरोपी प्रेमी, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

युवती का यह भी आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने गंगानगर चौकी पर सीओ सदर देहात से करने गई तो कार्रवाई के बजाए उसके साथ अभद्रता की गई। एसएसपी ने इस मामले में थानाध्यक्ष इंचौली को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीओ सदर देहात शिवराज सिंह ने कहा, "युवती का आरोप बिल्कुल गलत है। जब वह शिकायत करने आई थी उस समय सीओ एलाआईयू और इंचौली इंस्पेक्टर मेरे साथ बैठे थे। पीड़िता के साथ अन्य महिलाएं भी थीं। हम तो पीड़ित की मदद के लिए ही हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed