फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boyfriend killed watchman with help of friend in mathura

नाबालिग प्रेमियों के बीच दरार बना चौकीदार, और तभी...

Mon, 30 Dec 2013 02:31 PM IST
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 30 Dec 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
boyfriend killed watchman with help of friend in mathura

एक लड़का, जिस स्कूल में पढ़ता था उसी स्कूल के प्रबंधक की बेटी से मोहब्बत कर बैठा। वह भी उससे प्यार करने लगी। दोनों की मोहब्बत में जब अपने लोग आड़े आने लगे, तो दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन


एक रात वह अपने दोस्त के साथ लड़की को भगाने के लिए उसे घर के बाहर पहुंचा। लेकिन वहां का चौकीदार उनके प्लान के बीच में आया गया। उन लोगों ने उसका कत्ल कर दिया और प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जब 'खूनी' कोठी से निकले बच्चों के कंकाल

पुलिस ने रविवार शाम प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमी के साथी को पकड़ लिया। घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है।

भागने के प्लान के बीच आया चौकीदार
एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दोनों हत्यारोपियों और किशोरी की उम्र 14-15 साल है। मुख्य हत्यारोपी सोनू (परिवर्तित नाम) डीग, राजस्थान का रहने वाला है। वह उसी इंटर कॉलेज में पढ़ता था, जहां के चौकीदार की हत्या की गई। वह गत वर्ष कक्षा दस में फेल हो गया था और उसके बाद कॉलेज छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बहन से रेप, फिर छोटी बहन का कत्ल

हत्या में शामिल छाता निवासी छात्र शेखर (परिवर्तित नाम) उसका दोस्त है और वह इसी इंटर कॉलेज में पढ़ता है। सोनू का कॉलेज प्रबंधक की बेटी से प्रेम संबंध हो गया था। वह अक्सर इंटर कालेज में आता जाता रहता था। 25 दिसंबर को वह किशोरी को भगाने के इरादे से कॉलेज में पहुंचा था। चौकीदार उनके प्रेम संबंधों में बाधक था।


चौकीदार का कत्ल
उन्होंने बताया कि किशोरी ने शुक्रवार रात चौकीदार से शौच जाने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वह पानी लेने गया, वहां पहले से छिपे सोनू और शेखर ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। उसकी हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया।

चौकीदार का शव घसीटने के दौरान शेखर की पैंट पर खून लग गया था। पुलिस ने जांच के दौरान उससे ही रविवार सुबह शेखर को पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने सोनू और किशोरी को देर शाम पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed