फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boyfriend killed lover husband in delhi

बीवी की प्रेमी से रचा दी शादी, और फिर...

Fri, 13 Dec 2013 08:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
boyfriend killed lover husband in delhi

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया तो उसकी प्रेमी से शादी करवा दी। और एक शपथ पत्र भी बनावा लिया। दोनों के फोटो भी खिंचवा लिए।

विज्ञापन


उसके बाद पति उस प्रेमी प्रॉपर्टी डीलर से यह कहकर पैसे ऐंठने लगा कि वह उसकी पत्नी को सारी बातें बता देगा।

तांत्रिक की लव स्टोरी: प्रेमिका से रेप, दूसरी लेकर फरार
विज्ञापन


परेशान प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिल्ली के जैतपुर इलाके की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन के अनुसार, जैतपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को 10 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे यमुना खादर में एक शव की सूचना मिली थी। चेहरा कुचला और गर्दन कटी हुई थी।

पत्नी से करता था कुकर्म, महिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस जांच
हत्या का मामला दर्जकर पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की तो मृतक के पास से बैंक की एक स्लिप मिली। इस पर्ची से मृतक की पहचान नोएडा निवासी नबी मोहम्मद के रूप में हुई। मोबाइल सर्विलांस के बाद पुलिस ने जब उसकी पत्नी फाहिमा (बदला हुआ) से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।


पिता की घिनौनी हरकत, बेटी ने खाया जहर

बीवी का अवैध संबंध

फाहिमा ने बताया कि उसके यहां इरफान उर्फ फुरकान का आजा-जाना था। इरफान की नबी मोहम्मद से जान-पहचान थी। फाहिमा के इरफान से शारीरिक संबंध बन गए थे। करीब एक वर्ष पहले नबी को संबंधों के बारे में पता चल गया। इस पर नबी ने फाहिमा और इरफान की शादी करवा दी।

ब्लैकमेलिंग और कत्ल

उसके बाद वह इन रिश्तों का खुलासा करने की धमकी देकर इरफान से पैसे ऐंठने लगा। नबी अक्सर गाली गलौच भी करता था। इससे परेशान इरफान ने अपने दो साथी राकेश और सूरज के साथ मिलकर नबी की हत्या कर दी। आरोपी नबी का मोबाइल और उसकी गाड़ी फाहिमा को ही दे आए थे। आरोपियों ने फाहिमा को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

सभी आरोपी यूपी के रहने वाले

इरफान (44) मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और उसके चार बच्चे हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग और एसी ठीक करने का काम करता था। राकेश (28) कासगंज का रहने वाला है। वह इरफान के साथ काम करता था। सूरज हाशमी (22) जौनपुर का रहने वाला है और इरफान के साथ काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed