फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   boy shoots and kills 8 year old girl over puppy

पपी के लिए मना किया तो 11 साल के बच्चे ने 8 साल की बच्ची को मारी गोली

Tue, 06 Oct 2015 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Oct 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
boy shoots and kills 8 year old girl over puppy

एक बच्चे का बेहद ही खतरनाक बचपना सामने आया है। कुत्ते के बच्चे (पिल्ले) को लेकर 11 वर्षीय बच्चे ने आठ वर्षीय बच्ची को गोली मार दी। मामला अमेरिकी राज्य टेनेसी का है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, बच्ची की मां ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी पिल्ले के साथ खेल रही थी तभी उसके पास एक बच्चा आया। बच्चे ने बच्ची से कहा कि वह उसका पिल्ला देखना चाहता जिस पर बच्ची ने उसे मना कर दिया तो बच्चे ने बच्ची के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि कुछ देर पर पहले आरोपी लड़का उसकी बच्ची के साथ खेल रहा था और उसका नाम लेकर उसे बुला रहा रहा था। महिला ने कहा कि उसे किसी काम से प्रिंसिपल के पास चली गई और लौटकर देखा लड़का शांत खड़ा था और उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मी‌डिया से बात करते रो पड़ी बच्ची की मां

boy shoots and kills 8 year old girl over puppy

घटना के बाद बच्‍ची की मां मीडिया से बात करते हुए रो पड़ी। मां ने अपने दुख को बयान करते हुए कहा कि उसने सोचा था कि प्रिंसिपल के पास से वापस आकर वह अपनी बच्ची को गोद में उठाएगी लेकिन उसे सिर्फ उसके बच्ची की मिट्टी मिली।

वहीं आरोपी बच्चे के खिलाफ जुवनाइल कोर्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत ने बच्चे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर बच्चे को अगली सुनवाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि बच्चे ने जिस शॉट गन से बच्ची की हत्या की है वह उसके पिता की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed