{"_id":"95b820d9e3bc96c9023897c9942aaec1","slug":"boy-killed-his-friend-because-of-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड से दोस्ती करने पर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गर्लफ्रेंड से दोस्ती करने पर युवक की हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
कमला मार्केट इलाके में गर्लफ्रेंड से दोस्ती करने से नाराज एक युवक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाइट शेल्टर के केयर टेकर की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी केयर टेकर को बहाने से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ले गए जहां हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी समेत दो फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कमला मार्केट पुलिस अजमेरी गेट स्थित नाइट शेल्टर में रहने वाले का सत्यापन करने के लिए पहुंची। पुलिस को नाइट शेल्टर में दीपक शर्मा मिले जो शराब के नशे में था।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही वह डर गया और नाइट शेल्टर के केयरटेकर विश्वजीत की हत्या में शामिल होने की बात कहने लगा। पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को इस बारे में बताया।
पुलिस पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया कि जीबी रोड स्थित रेड बार में काम करने वाले वेटर हामिद और नूरी काम करने के बाद नाइट शेल्टर में सोते थे।
उनकी नाइट शेल्टर के केयर टेकर गाजीपुर निवासी विश्वजीत से दोस्ती थी। हामिद ने विश्वजीत को कई बार गर्लफ्रेंड से मिलवाया। विश्वजीत की भी उससे दोस्ती हो गई।
इसकी जानकारी मिलने पर हामिद ने नूरी और दीपक के साथ मिलकर विश्वजीत की हत्या की साजिश रची। 14 नवंबर को तीनों उसे घुमाने की बात कहकर शाहजहांपुर ले गए और हत्या करके वापस नाइट शेल्टर में आकर रहने लगे।