फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   bogus Jobs in websites

सावधान! वेबसाइट्स पर ये हैं फर्जी नौकरियां

Sat, 15 Mar 2014 01:35 PM IST
रजनीश त्रिपाठी/अमर उजाला, गोरखपुर
रजनीश त्रिपाठी/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 15 Mar 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
bogus Jobs in websites

इन दिनों कई वेबसाइट्स पर फर्जी सरकारी नौकरियों की बाढ़ आई हुई है। साइबर क्राइम के मास्टर माइंड्स इस बार सरकारी वेबसाइट का झांसा देकर बेरोजगारों को बड़े पैमाने पर ठगने की साजिश रच रहे है।

विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में हम आपको सावधान कर रहे है ताकि सरकारी साइट का झांसा देकर ठगी करने वालें से आप बच सके। यूपी में एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और शिक्षक मित्र के करीब 33 हजार पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक मित्र पद के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च है, जबकि ग्राम विकास अधिकारी पद की अंतिम तिथि 19 फरवरी थी। जालसाजों ने नेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और बैंक चालान के जरिए आवेदन शुल्क मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सरकार की वेबसाइट से मिलता-जुलता

bogus Jobs in websites

इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में जिले के विभागीय अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। इंटरनेट पर (www.upvdo.org/) नाम से बनाई गई वेबसाइट का पहला पेज उत्तर प्रदेश सरकार के विभागीय पेज की तरह खुल रहा है।

इस पर प्रदेश सरकार का लोगो भी है, हालांकि यह लोगो असली लोगो से अलग है। पहले पेज पर ही भर्ती प्रकिया से संबंधित शासनादेश संख्या, अर्हता, पदनाम, वेतनमान, आवेदन की तिथि आदि से संबंधित जानकारियां दी गई हैं।

इस पेज से कई और लिंक जुड़े हैं लेकिन ज्यादातर खुल नहीं रहे हैं। पहले पेज पर ही आवदेन फॉर्म भरने का कॉलम है जिस पर क्लिक करते ही फार्म का प्रारूप खुल रहा है।

स्टेट बैंक के खाते में गई रकम

bogus Jobs in websites

आवेदक से संबंधित सभी जानकारियां भरने के बाद शुल्क जमा कराया जा रहा है। हालांकि बैंक चालान, एटीएम या क्रेडिट कार्ड के जरिए आवेदन शुल्क लेने में दिक्कत आ रही है, जबकि नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क तत्काल एक बैंक खाते में ट्रांसफर हो जा रहा है।

अभ्यर्थियों से नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क किसी नाथ पुंज नाम के व्यक्ति के एसबीआई के खाता नंबर 31052483871 में जमा कराया जा रहा है। बैंक अधिकारियों ने बैंकिंग नियमों का हवाला देते हुए इस खाता नंबर के बारे में किसी भी तरह की अधिकृत जानकारी देने से इन्कार कर दिया है।

वेबसाइट पर निकाली गई भर्ती में दोनों पदों के लिए कुल 33 हजार 426 सीटें बताई गई हैं। इनमें 17 हजार 131 अनारक्षित, 87 हजार 50 पिछड़ा वर्ग और 7545 पद अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

हजारों बेरोजगार भर चुके हैं फार्म

bogus Jobs in websites

इन पदों पर 3500-23850 रुपये का वेतनमान देने का झांसा दिया गया है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से 400-400 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों से 200-200 रुपये शुल्क बताया गया है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए 24 मई की तिथि बताई गई है जबकि परीक्षा के लिए 15 जून की तिथि। रिजल्ट की तारीख 25 जुलाई बताई गई है।

इस वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लाखों अभ्यर्थियों के आवेदन करने की आशंका है। सिर्फ गोरखपुर मंडल में ही अब तक हजारों अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।

पूरे मामले की कराई जा रही है जांच

bogus Jobs in websites

गोरखपुर में ही एक सहज जन सेवा केंद्र चलाने वाले सेंटर संचालक ने बताया कि उनके केंद्र से ही करीब 300 अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों के बेरोजगार अधिक है।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी कुमार प्रशांत का कहना था कि शासन या विभाग से ग्राम विकास अधिकारी या शिक्षक मित्र पद के लिए किसी तरह की सीधी भर्ती नहीं निकाली गई है।

जो वेबसाइट बताई जा रही है, उस तरह की कोई वेबसाइट सरकारी नहीं है। वेबसाइट खोलने पर ये फर्जी लग रही है। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस तरह की जालसाजी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed