फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   baghpat man killed by his daughter in law

अवैध संबंधों में बाधा बना ससुर तो बहू ने की हत्या

Wed, 09 Dec 2015 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Dec 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
baghpat man killed by his daughter in law

यूपी में बागपत जिले के खेकड़ा में एक बहू के अवैध संबंधों की हवस का अंजाम वो हुआ जिसके बारे में कोई ससुर अपनी बहू के बारे में नहीं सोच सकता।

विज्ञापन


अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपी प्रेमी के घर पर हमला कर महिलाओं एवं आरोपी के पिता की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी 70 वर्षीय किसान श्रीपाल का पुत्र किरण बीमार रहता है। उसकी पत्नी प्रभा का अक्सर बाहर के कामों के निपटाने की जिम्मेदारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किरण की पत्नी का पड़ोस में ही रहने वाले बल्लू से अवैध संबंध हो गए। फिर धीरे-धीरे मामला उस मोड़ पर पहुंच गया जहां पर बहू कातिल बन गई।

बुरका पहनकर प्रेमी से मिलने पहुंची, हुई पिटाई

baghpat man killed by his daughter in law

श्रीपाल और अन्य परिजन इसका लगातार विरोध कर रहे थे। आरोप है कि तीन माह पूर्व प्रभा अपने दो बच्चों को छोड़कर पड़ोसी बल्लू के साथ फरार हो गई थी।

अचानक तीन दिन पूर्व वह बुर्का पहन अपने बच्चों से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंची, जिस पर ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद से अचानक उसका पति किरण भी गायब हो गया।

आरोप है कि इससे खार खाए सोमवार की रात को जब श्रीपाल घेर में सोया हुआ था। रात में प्रभा और उसके प्रेमी ने किसी समय श्रीपाल की गला दबाकर हत्या कर दी।

जब सुबह के समय परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो चारपाई पर किसान श्रीपाल मृत हालत में पड़ा मिला। मृतक श्रीपाल के परिजनों ने बल्लू पर हत्या का आरोप लगाते हुए धावा बोल दिया और वहां मौजूद महिलाओं एवं बल्लू के पिता की पिटाई की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बल्लू के पिता राजपाल को को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में मृतक श्रीपाल के पुत्र सुधीन ने बल्लू, उसके भाई अमित, पिता राजपाल तथा प्रभा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटना आया है। कपड़े से उसका मुंह दबाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed