फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Attacked by stray dogs, thieves ditch 15kg gold

गली के कुत्ते पीछे पड़े, डकैत 15 किलो सोना छोड़कर भागे

Wed, 06 Nov 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
Attacked by stray dogs, thieves ditch 15kg gold

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। तीन हथियारबंद डकैत एक साहूकार के घर में घुसे और उसकी हत्या कर दी। 4.5 करोड़ के गहने लूटे और भाग निकले। लेकिन आगे जो हुआ, उसकी कल्पना उन्होंने कभी नहीं की थी।

विज्ञापन


वह 15 किलो सोने के गहने लेकर भाग रहे थे कि गली के कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें सारा सामान छोड़कर रफूचक्कर होना पड़ा।

घटना सोमवार रात की है, जब 25 से 30 साल के तीन युवक हीरालाल हेदाऊ के घर में दाखिल हुए, जहां वह अकेले रहते थे। उन्होंने हेदाऊ से पहले मारपीट की और बाद में चाकू से उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


डकैत घर में दाखिल होकर सोने के गहने लेकर भागे। भागते वक्त उन्हें पुलिस कॉन्सटेबल ने रोका, लेकिन डकैतों ने उसे भी मारा और भाग गए।

लेकिन इस बीच गली के कुत्ते डकैतों के पीछे पड़ गए। थैला भारी था, ऐसे में उसे लेकर भागना मुश्किल होता जा रहा था। ऐसे में उन्होंने बैग छोड़कर भाग निकलना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेदाऊ का शव मंगलवार को मिला। पड़ोस की एक महिला ने सड़क पर बैग और कुछ गहने देखे। उसने अपनी पति को जानकारी दी, जिसने पुलिस को सूचना पहुंचाई। पुलिस ने बैग अपने कब्जे में लिया। हेदाऊ के घर पहुंचे, तो वहां उनका शव पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed