{"_id":"715de7af1f83bdbe2f08ed5fd87fe16b","slug":"assam-businessman-s-girl-sold-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम से अपहरण कर मेरठ में बेची व्यापारी की बेटी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
असम से अपहरण कर मेरठ में बेची व्यापारी की बेटी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के हैंडलूम व्यापारी की बेटी की शारदा रोड स्थित एक मकान में बोली लगाई गई। एक लाख रुपए में उसका सौदा भी हो गया लेकिन किसी तरह बाहर आकर उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
उसके पास लोग पहुंचे तो उसने सारी कहानी बताई। गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण उसके परिजनों की दुकान में काम करने वाले नौकर ने ही किया था। दिल्ली में भी बोली लगाकर उसे 50 हजार रुपये में बेचा गया था।
तमाम दावों और दलीलों के बाद भी बेटियों पर हो रहा अत्याचार थम नहीं रहा। अब आसाम के व्यापारी की बेटी का ही मामला ले लीजिये। शुक्रवार को वह आसाम से लापता हुई थी। मामले की रिपोर्ट भी दर्ज है।
विज्ञापन
दिल्ली से उसे शारदा रोड निवासी मोहित पुत्र नरेश बंसल (राशन विक्रेता) को सौंपा गया। किशोरी ने पुलिस को भी बताया कि मोहित उसे बेचना चाहता था। लेकिन किसी तरह उसने बाहर आकर शोर मचा दिया।
मोहित और उसके दोस्त हरदेश निवासी श्रद्घापुरी कंकरखेड़ा और मोहित के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीओ ब्रह्मपुरी विजय प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी है। परिजनों के लौटने पर इस मामले की अन्य जानकारियां पुलिस के हाथ लगेंगी। किशोरी को बुधवार सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा।
सहेली की शह पर हुआ था अपहरण
सहेली की शह पर किशोरी का आसाम से अपहरण हुआ था। किशोरी के परिजनों का कपड़े का शोरूम है। यहां राहुल नाम का युवक नौकरी करता है। राहुल की किशोरी और उसकी सहेली से दोस्ती थी।
पिकनिक के बहाने युवक ने शुक्रवार को दोनों लड़कियां को बुलाया। सहेली से सेटिंग कर युवक ने किशोरी को अगवा किया और दिल्ली लाकर राजू नाम के युवक को 50 हजार रुपये में बेच दिया। राजू ने ही किशोरी को मेरठ के मोहित के पास भेजा।
घुमाने की बात कहकर फंसाया
पुलिस ने बताया राहुल कपड़ा व्यापारी का वफादार नौकर था। उसका व्यापारी के घर पर आना जाना था। इसी दौरान उसकी मुलाकात किशोरी से हुई। उसने घुमाने की बात कहकर किशोरी को जाल में फंसाया।
किशोरी की सहेली से राहुल ने नजदीकी बढ़ाकर उसको बेचने की पूरी प्लानिंग बनाई। व्यापारी ने भी राहुल के बारे में पुलिस को बताया।