फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   asi of jhansi politechnic police chauki shoots his girl friend at orchha

अवैध संबंध के शक में दरोगा ने प्रेमिका को मारी गोली

Wed, 05 Aug 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ओरछा
ब्यूरो/अमर उजाला, ओरछा Updated Wed, 05 Aug 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
asi of jhansi politechnic police chauki shoots his girl friend at orchha

टीकमगढ़ जिल के ओरछा में रविवार की रात पावर हाउस कॉलोनी में गोली मार कर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में झांसी की पालीटेक्निक पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने अवैध संबंधों के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक ओरछा में रहने वाली कांति झारखड़िया के झांसी के सीपरी थाना अंतर्गत पालीटेक्निक पुलिस चौकी प्रभारी दीपक दुबे से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहे थे।
विज्ञापन


कुछ दिनों से दीपक को शक था कि कांति ने किसी और से भी अवैध संबंध स्थापित कर लिए हैं। इसी बात को लेकर दोनों में कुछ दिनों से तकरार चल रही थी। चौकी प्रभारी छुट्टी लेकर रविवार को रात के समय अपनी बुलेट मोटर साइकिल से ओरछा में पावर हाउस कालोनी स्थित कांति के निवास पर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पुत्र अपने मामा के पास दिल्ली गया हुआ था। दीपक ने यहां पर पहले शराब पी। इसके बाद वह कांति से झगड़ने लगा। झगड़े के दौरान आवेश में आकर उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कांति की कनपटी में गोली मार दी।

कॉल डिटेल से खुला दरोगा का राज

asi of jhansi politechnic police chauki shoots his girl friend at orchha

वारदात के बाद वह हड़बड़ी में अपनी चप्पल मौके पर ही छोड़कर मोटर साइकिल लेकर झांसी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर शराब की बोतलें, चप्पल तथा 9 एमएम का खोखा मिला। आसपास के सूत्रों से मिली जानकारी, चप्पल तथा 9 एमएम के खोखे के सहारे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में देर नहीं लगी।

सबूत इकट्ठा करने के लिए दरोगा के मोबाइल की काल डिटेल भी निकलवाई गई। हत्या में दरोगा की संलिप्तता पाए जाने पर टीकमगढ़ एसपी निमिष अग्रवाल ने झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात की।

इसके बाद एसडीओपी निवाड़ी केआर सिजौरिया व पुलिस निरीक्षक दिलीप यादव के साथ पुलिस को झांसी भेजा गया। झांसी से चौकी प्रभारी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को वारदात में दो अन्य लोगों के होने का भी संदेह है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed