सेक्स टेप मामले में फंस गई मीरा, वारंट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स टेप मामले में अभिनेत्री मीरा और उनके पति शहजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।
पाकिस्तान की एक कोर्ट ने कथित सेक्स टेप के मामले में सुनवाई करते हुए दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और उन्हें आगामी दो अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
अभी कुछ महीने पहले ही अभिनेत्री मीरा का एक विवादित वीडियो ने इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इसमें वे अपने पार्टनर नावेद के साथ अंतरंग क्षणों में नजर आ रही थीं। इसको लेकर पाकिस्तान में विवाद खड़ा हुआ है।
इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सफदर भट्टी ने एक याचिका पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मीरा और उनके पति कैप्टन नावेद शहजाद पर ‘गुनाह करने’ का आरोप लगाया गया है।
वीडियों में मीरा, शहजाद कर रहे थे सेक्स
दरअसल, इस विवादित वीडियों में मीरा अपने पुरूष मित्र नावेद शहजाद के साथ सेक्स करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो की फुटेज देख कर लगता है कि यह एमएमएस दोनों ने खुद ही बनाया है।
पाकिस्तान में सेक्स टेप का होना सबसे बड़ा गुनाह माना जाता है। इस एमएमएस के लीक होने के साथ ही मीरा ने वीणा मलिक और अन्य पाकिस्तानी अभिनेत्रियों को विवादों में बहुत पीछे छोड़ दिया है।
महेश भट्ट की फिल्म 'नजर' से अपनी अभिनय करियर शुरू करने वाली मीरा कई हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी है तथा पाकिस्तान के एक रियलिटी शो 'कौन बनेगा मीरा पति' में भी हिस्सा ले चुकी है।
समाज में अश्लीलता फैलाने का आरोप
इस सेक्स टेप के लीक होने के बाद पाकिस्तान की एक कोर्ट उनके खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि ‘इस दंपति ने समाज में अश्लीलता फैलाई और इस्लामी मूल्यों को चुनौती दी।
वहीं, मीरा के पति शहजाद ने कहा कि इस वीडियो को विवादास्पद बनाने का कोई तुक नहीं था क्योंकि वे पति-पत्नी हैं। कोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट न सौंपने पर पुलिस को भी फटकार लगाई है।
नग्न होकर पति से मिलने कहां पहुंच गई यह युवती!