फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   anupama murder case

इस क्रूर हत्याकांड से हिल गया था हिंदुस्तान

Tue, 05 Aug 2014 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Aug 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
anupama murder case

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने देहरादून में दिल दहला देने वाले अनुपमा हत्याकांड में हत्यारोपी अनुपमा के पति की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने इस मामले का जल्द निपटारा करने के निर्देश भी निचली कोर्ट को दिए हैं।

विज्ञापन


आपको शायद याद होगा देहरादून का अनुपमा हत्याकांड। एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद लाश के 70 टुकड़े कर उसे घर के अंदर ही डीप फ्रिज़र में डाल दिया था।
विज्ञापन


ये चर्चित हत्याकांड हिंदुस्तान की सबसे बड़ी खबर बन गई थी। 17 अक्टूबर 2010 को देहरादून के प्रकाश नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी का पत्नी अनुपमा के साथ झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्‍नी के 70 टुकड़े कर फ्रिज में डालने वाला दरिंदा

anupama murder case

गुस्से में राजेश ने तकिये से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश के 70 टुकड़े कर फ्रिज में बंद कर दिए। घटना के बाद दो माह बाद लाश के टुकड़े मंसूरी रोड में बरामद किए गए।

अनुपमा के भाई सुजान कुमार प्रधान निवासी दिल्ली ने मामला दर्ज कराया। हत्यारोपी राजेश गुलाटी जेल में बंद है और निचली कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उसने हाई कोर्ट में दाखिल किया था। मंगलवार को वहां भी राजेश की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।

आइए, इस क्रूरतम हत्याकांड की कहानी हम सिलसिलवार ढ़ंग से आपको बताते है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने ऐसा क्यों किया और उसे इतना बेदर्द आइडिया कहां से आया?

अंग्रेजी फिल्म से लिया था कत्ल का आइडिया

anupama murder case

दरअसल, अपनी बीवी को कत्ल के बाद लाश के 70 टुकड़े करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने कत्ल के बाद गुनाह छुपाने का आइडिया एक अंग्रेजी फिल्म से लिया था।

बताया जा रहा है कि उसने कोलकाता में रहने वाली किसी लड़की से दूसरी शादी कर ली थी और शायद इसी वजह से उसने अपनी पहली पत्नी अनुपमा को बेदर्दी से कत्ल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक राजेश अपने लैपटॉप पर एक अंग्रेजी फिल्म देखता था। उस फिल्म का नाम ‘साइलंस ऑफ द लैंब’ है। इस फिल्म में एक शख्स हत्या के बाद लाश के कई टुकड़े करता है। इन टुकड़ों को वो दफना देता है ताकि लाश का पता न लगे और उसके गुनाहों के सबूत न मिल सके।

अपने बच्चों से 57 दिन तक झूठ बोलता रहा

anupama murder case

राजेश ने भी कत्ल का प्लॉट कुछ अंग्रेजी फिल्मों के तर्ज पर भी बनाया। पहले उसने बेरहमी से पत्नी का कत्ल किया और फिर उसने फिल्म की तरह ही पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने कमरे में अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया और अपने जुर्म को छिपाने के लिए उसे छोटे-छोटे 70 टुकड़ों में काट डाला।

फिर रोज एक टुकड़ा काले रंग की पॉलीथीन में लेकर बाहर निकलता और दूर जंगल में जाकर फेंक आता। पत्नी के कत्ल का राजेश को रत्ती भर भी अफसोस नहीं है। अचानक मां के गायब होने के बारे में जब कभी बच्चों ने पिता से मां के बारे में पूछा तो कहा कि मां नानी के पास दिल्ली गई है।

राजेश और अनुपमा ने की थी लव मैरिज

anupama murder case

दरअसल, राजेश और अनुपमा ने 11 साल पहले लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए। राजेश को अपनी पत्नी से इस कदर नफरत हो गई कि उसने उसके साथ रहना भी छोड़ दिया।

कोलकाता में उसने दूसरी महिला से शादी तक कर ली। हालांकि राजेश इसकी वजह पत्नी की बेवफाई बताता है लेकिन उसकी खुद की करतूत ही इसकी गवाही देती है।

लेकिन फिर भी बच्चों और परिवार के दबाव की वजह से उनका रिश्ता खिंचता रहा और आखिरकार अनुपमा की मौत के साथ खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed