फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   anita faced bravely to dacoits before they killed her

आखिरी सांस तक बदमाशों से लड़ी महिला लेकिन...

Sat, 25 Jul 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 25 Jul 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
anita faced bravely to dacoits before they killed her

यूपी के मेरठ में सांस बचाने के लिए अनीता बदमाशों से अंतिम सांस तक लड़ीं। मौका-ए-वारदात खुद ही बया करता है कि किस बर्बरता से कारोबारी की पत्नी को कत्ल किया गया और बचाव में कातिलों से किस तरह डटकर मुकाबला हुआ होगा।

विज्ञापन


बदमाशों ने अनीता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उन्हें चाकू से गोदा। अनीता का चश्मा और जबड़ा (आर्टिफिशियल) खून से लथपथ जीने पर पड़ा मिला। उनका एक पैर भी जीने की रेलिंग में फंसा हुआ था।
विज्ञापन


डेयरी कारोबारी प्रदीप जैन के घर में बाहर से दो दरवाजों से एंट्री है। घटना के बाद घर के दोनों दरवाजे खुले मिले। अनीता की हत्या बदमाशों ने जीने के पहले पायदान पर की, जहां पर अनीता कपड़ों की सिलाई कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से ल‌थपथ मिला चश्मा और बनावटी जबड़े

anita faced bravely to dacoits before they killed her

पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने मुख्यद्वार से एंट्री की होगी और जीने के नीचे ही अनीता को कब्जे में कर लिया। मौका-ए-वारदात पर मिले साक्ष्य गवाही देते हैं कि बदमाशों से खुद को बचाने के लिए अनीता ने काफी संघर्ष किया।

जान बचाने की जद्दोजहद में अनीता का एक पैर भी जीने की रेलिंग में फंस गया था। लेकिन अकेली अनीता कहां तक बदमाशों का मुकाबला करतीं। बदमाशों ने उन्हें घेरकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसकी गवाही उनका खून से लथपथ चश्मा और आर्टिफिशियल जबड़े ने दी।

जीने के पहले पायदान पर ही कैंची रखी थी, लेकिन अनीता का उस तक हाथ नहीं पहुंचा। माना जा रहा है कि यदि संघर्ष के दौरान अनीता के हाथ में कैंची आ जाती तो बदमाश भी जरूर घायल होता।

खूनी मंजर देखकर सहमे लोग

anita faced bravely to dacoits before they killed her

मौका-ए-वारदात पर मकान के दोनों दरवाजे खुले मिले। जिससे साफ है कि कातिल वारदात के बाद आसानी से फरार हुए और उन्होंने दरवाजे बंद करना मुनासिब नहीं समझा।

बड़ा सवाल यही है कि जिस जगह पर घटना हुई वहां से दोनों दरवाजों से देखा जा सकता था। क्या बदमाशों ने वारदात के दौरान दरवाजा बंद किया था या नहीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी को नहीं देखा।

दीवारें खून से सनी थी। फर्श पर खून बह रहा था। अनीता के शरीर पर चाकू के कई निशान थे। यह खूनी मंजर देखकर लोग सहम गए। बदमाशों ने वारदात करने के लिए अनीता को बर्बरता से मारा। अनीता को चीखने चिल्लाने का मौका भी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed