फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   agra double murder case nephew is mudrer

आगरा डबल मर्डल केस: भतीजा ही निकला हत्यारा

Mon, 29 Jun 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला,आगरा Updated Mon, 29 Jun 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
agra double murder case nephew is mudrer

बीते मंगलवार को अधिवक्ता प्रवीण गुलाटी के घर में उनकी 50 वर्षीय पत्नी और 23 वर्षीय बेटी का हत्यारा उनका भतीजी ही निकला।

विज्ञापन


ये मामला आगरा के मास्टर प्लान रोड स्थिक खंदारी कॉलोनी का है, जहां मां और बेटी दोनों की हत्या पत्थर के चकले से सिर कुचल कर की गई थी।

आगरा पुलिस की टीम ने आरोपी भतीजे गौरव गुलाटी को हिमाचल से हिरासत में ले लिया है। पुलिस को इस बात का पहले से शक था कि हत्यारा परिवार से ही जुड़ा हुआ है।

पुलिस को पहले से था शक

पुलिस टीम ने जब इस दिशा में जांच शुरू की तो एडवोकेट प्रवीण कुमार के भाई सुनील कुमार के बेटे गौरव गुलाटी पर शक गहराने लगा।

वो वारदात के बाद से वह आगरा से गायब था। घटना के समय उसके मोबाइदल की लॉकेशन खंदारी में थी, इसके बाद उसकी लॉकेशन प्रतापपुरा और फिर फरह आई थी।

इसके बाद वह खुद को देहरादून में बताता रहा, जबकि उसके मोबाइल की लॉकेशन कुल्लू मनाली आ रही थी। इसके बाद आगरा की पुलिस टीम को कुल्लू मनाली भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट छात्र है गौरव

agra double murder case nephew is mudrer

जहां पुलिस ने उसे दोस्तों के साथ हिरासत में ले लिया है। गौरव होटल मैनेजमेंट का छात्र है। बताते चलें कि इस वारदात में मां बेटी के शव को अलग अलग बाथरुम में बंद कर दिया गया था और खून से सने कपड़ों में आग लगा कर बदमाश भाग गए थे।

इसका पता तब चला था जब वकील प्रवीण कुमार गुलाटी अपने घर आए थे और देर तक दरवाजा न खुलने के कारण उन्होंने पड़ोसी रिटायर्ड पुलिसकर्मी राम लक्ष्मण की मदद से शीशा तोड़ कर घर का गेट खोला था।

इस हत्याकाण्ड के दौरान प्रवीण के घर से लाखों की नकदी सहित जेवरात भी चुरा लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed