फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   aggressive mob attack police chowki in Saharanpur

रेप पीड़िता की नहीं सुनी तो लोगों ने पुलिस चौकी में कर दी तोड़फोड़

Fri, 26 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
aggressive mob attack police chowki in Saharanpur

यूपी के सहारनपुर में महिला से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के 15 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों ने हसनपुर पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ करते हुए बवाल काटा।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से लोगों की तीखी झड़प हुई। सूचना मिलते ही सीओ प्रथम, सीओ द्वितीय और महिला थाना प्रभारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद हंगामा कर रहे 19 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक बिना महिला पुलिसकर्मी के पीड़िता को जबरन पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्राली से उठाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस के इस रवैये पर लोगों ने नाराजगी जताई है। पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र से जुड़े दिल्ली रोड के एक गांव की महिला बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे चारा काटने खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला के शोर मचाने पर लोग खेत में पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी भाग निकला। इसके बाद पीड़िता को उसके गांव लाया गया।

19 लोग हिरासत में

aggressive mob attack police chowki in Saharanpur

पीड़िता के परिजनों ने हसनपुर चौकी पहुंचकर आरोपी संदीप पुत्र हेमू के खिलाफ तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह तक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीण पीड़िता को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर चौकी पहुंचे। भीड़ ने चौकी प्रभारी से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
 
पुलिस से संतोषजनक जवाब न मिलने पर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ में शामिल लोगों ने चौकी में लगे वायरलेस सेट और अन्य सामान को फेंकना शुरू कर दिया। हसनपुर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ से भगदड़ मच गई।

एसएसपी कार्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित चौकी पर तोड़फोड़ की खबर मिलने के बाद सीओ प्रथम सुनीति, सीओ द्वितीय अमित नागर, सदर बाजार कोतवाली प्रभारी सुशील दुबे और महिला थाना प्रभारी सरिता त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत किया।

इस दौरान पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से आठ पुरुष और 11 महिलाएं हैं। साथ ही गंभीर हालत में पीड़िता को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजवाया गया। सदर बाजार कोतवाली प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उसके भाई और पिता को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed