फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   after killing american wife auto driver suicide

विदेशी युवती से प्यार, धोखा और खून

Fri, 21 Feb 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 21 Feb 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
after killing american wife auto driver suicide

आगरा में पांच माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली अमेरिकन युवती की ऑटो चालक पति ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। टक्कर रोड पर शव फेंकने के बाद उसने संजय नगर में अपने किराये के मकान में आग लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


उसने कमरे में सिलेंडर से गैस भरने के बाद आग लगाई, जिससे तेज धमाके के साथ कमरे के खिड़की और दरवाजे उखड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर आईजी, डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त चाकू आटो से बरामद हो गया। अमेरिकन युवती की हत्या की जानकारी डीजी कंट्रोल और अमेरिकी दूतावास को भेजी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक को दिल दे बैठी एरियन

after killing american wife auto driver suicide

अमेरिका के न्यूटन में चेस्टर रोड की रहने वाली एरियन माइकल विलिंगर (35) पुत्री एंड्रयू विलिंगर पिछले साल भारत भ्रमण पर आई थी। आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंची।

यहां उसकी मुलाकात एमपीपुरा गुम्मट, ताजगंज निवासी आटो चालक बंटी (32) पुत्र अशोक शर्मा से हुई। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। कुछ माह तक साथ रहने के बाद दोनों ने कलेक्ट्रेट में 11 अक्तूबर 2013 को कोर्ट मैरिज कर ली।

शादी के बाद दोनों शहीद नगर में किराये के मकान में रहने लगे। लेकिन तीन माह बाद ही मतभेद पैदा होने से दिसंबर में दोनों अलग हो गए। बंटी संजय नगर, उखर्रा में किराये पर रहने लगा तो वहीं एरियन ताजगंज में। एरियन ने पहले महिला थाने में शिकायत की। इसके बाद दंपति का विवाद जनवरी में परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया। अलगाव के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते थे।

तेज धमाके से दहला मोहल्ला

after killing american wife auto driver suicide

गुरुवार की शाम को बंटी एरियन को ऑटो में बिठाकर ले गया। टक्कर रोड पर उसने एरियन के चेहरे, मुंह और सिर में ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंकने के बाद बंटी आटो से संजय नगर पहुंचा। यहां घर की दूसरी मंजिल के कमरे में बंद हो गया।

रात तकरीबन आठ बजे तेज धमाके की आवाज से मोहल्ला दहल गया। लोगों ने देखा की बंटी के कमरे में आग लगी हुई है। कमरे की खिड़कियां और दरवाजा टूटकर गिर पड़ा। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक बंटी पूरी तरह जल चुका था। उधर, पुलिस कंट्रोल रूम में पौने आठ बजे विदेशी युवती की हत्या की खबर मिलने पर आईजी आशुतोष पांडेय, डीआईजी विजय सिंह मीणा और एसपी सिटी एसए पंकज पहुंचे। युवती के शरीर पर जेवरात थे। इससे साफ हो गया कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है। इसी बीच आटो चालक के आत्मदाह की खबर मिलने पर पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस को लोगों ने बताया कि वह बंटी की पत्नी थी। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आटो चालक ने विवाद के बाद पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया। आटो से हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू बरामद हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed