फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   accused put girl on fire when she refused to get physical with him

पिता के दोस्त की शर्मनाक हरकत, संबंध नहीं बनाए तो जला डाला

Sat, 24 Oct 2015 09:41 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
accused put girl on fire when she refused to get physical with him

उस आदमी को अंकल अंकल कह कर पुकारने वाली मासूम नाबालिग बच्ची को क्या पता था कि वही अंकल उसे हैवानियत का शिकार बनाएगा और उसकी मौत का कारण बनेगा।

विज्ञापन


15 साल की बच्ची को उसी के पिता के एक दोस्त ने पहले अपने गंदे इरादों का शिकार बनाना चाहा और जब नाकाम रहा तो इतना बड़ा कदम उठा डाला।

इंडियन एक्सप्रेस.कॉम की खबर के मुताबिक 62 साल के ऑटो ड्राइवर हरीश भंडारी ने अपने दोस्त की बेटी को घर में अकेला पा कर उसे अपने फोन पर पहले अश्लील वीडियो दिखाए और फिर उस पर केरोसीन तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने आदमी की शारीरिक जरूरतों को पूरा करने से मना कर दिया था। बच्ची का विरोध आदमी से झेला नहीं गया और उसे डर था कि वह अपने माता पिता को सब बता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस मासूम को आग में झोंकते वक्त आदमी के शायद हाथ भी नहीं कांपे होंगे।

आखिरकार मौत से हार गई लड़की

accused put girl on fire when she refused to get physical with him

पुलिस का कहना है कि वारदात 19 अक्टूबर की सुबह वलसाड डिस्ट्रिक्ट के उमरगम तालुका के मामकवाडा गांव के एक घर में हुई जहां लड़की अकेली थी।

आग में जल रही लड़की की चीख सुनकर पड़ोसी आए और उसे अस्पताल ले गए जहां पुलिस ने पहुंच कर उसका बयान लिया।

लड़की ने बताया कि उसके पिता का दोस्त भंडारी ही इन सबका जिम्मेदार है। गहरे जख्मों से लड़ रही लड़की मौत से हार गई और गुरुवार को उसका देहांत हो गया।

लड़की के बयान पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी एचएम कुंडालिया का कहना है, ''हमने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी ने उसका शोषण करना चाहा था लेकिन लड़की ने विरोध किया। उसे डर था कि उसकी पोल न खुल जाए इसलिए उसने पीड़िता को जला कर मार डाला। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed