मनचलों ने लड़की को झाड़ियो में दबोचा, उतारे कपड़े
मुंबई के बोरिवली इलाके में मनचलों ने शौच के लिए गई लड़की को निर्वस्त्र कर उसकी तस्वीरें खींच लीं। लड़की की मां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके पुलिस ले उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अंग्रेजी दैनिक मिडडे के मुताबिक, बोरिवली के गणपत पाटिल नगर के रहने वाले तीन मनचलों 11 साल की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की, डरा धमका कर उसे नंगा कर दिया और फोटो खींच ली।
लड़की शौच के लिए झाड़ियों में गई हुई थी। तीनों आरोपी ने किसी नुकीली चीज से उसे डराया और धमकाया। सभी आरोपी पीड़िता के जाननेवाले हैं।
पीड़िता की मां ने मामले की एफआईआर कराई। एफआईआर में उसने बताया कि जब वह काम से लौटी तो उसके पड़ोसी ने बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है और वह सदमे में है। पीड़िता की मां ने अपनी झोपड़ी में जा कर देखा तो लड़की एक कोने में बैठी थी।
निर्वस्त्र कर के खींची तस्वीरें
मां ने जब पूछताछ की तब उसने बताया कि वह शौच के लिए जा रही थी तभी रामधनी रामजनक (19), कमल दीनानाथ सिन्हा (40) और ईश्वर कारगोल (24) ने उसे दबोच लिया और उससे कपड़े उतारने के लिए कहा। पीड़िता के मना करने पर उन्होंने उसके गले पर छूरी रख कर बुरे अंजाम के लिए धमकाने लगे।
लड़की ने बताया कि जब आरोपियों में से एक नग्न अवस्था में उसकी तस्वीरें खींचने लगा तो वह रोने लगी। लड़की की चीखें सुन कर वहां से गुजर रही एक महिला घटनास्थल पर पहुंची, जिसे देख कर वे तीनों वहां से फरार हो गए।
फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और बच्चों का यौन उत्पीड़न रोकने वाले कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कानूनी हिरासत में ही रखा जाएगा।