फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   A teenage mother caught with her dead newborn son in a shopping bag

मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया इस कलियुगी मां ने

Sat, 01 Aug 2015 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Aug 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
A teenage mother caught with her dead newborn son in a shopping bag

एक बच्चा अपनी मां के पास ही सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन जब मां ही बच्चे को मौत के घाट उतार दे तो क्या कहेंगे आप? अमेरिकी के ब्रुकलिन की रहने वाली एक महिला की ऐसी ही करतूत सामने आई है।

विज्ञापन


18 साल की इस कलियुगी मां का नाम है टिओना रोड्रीगेज। अमेरिका में मैनहट्टन कोर्ट ने इस 18 साल की लड़की को अपने बच्चे की हत्या का दोषी ठहराया है। मामला 2013 का है, जब टिओना रोड्रिगेज को नवजात की लाश के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन


टिओना ने बच्चे की लाश को एक शॉपिंग बैग में रखा था। सिक्योरिटी ऑफिसर ने जब उसका बैग चेक किया, तो बैग में बच्चे की लाश देखकर दंग रह गए। टिओना बैग में बच्चे की लाश भरकर फेंकने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी की बात छुपाने के लिए की हत्या

A teenage mother caught with her dead newborn son in a shopping bag

माना जा रहा है कि टिओना अपनी प्रेग्नेंसी की बात अपने परिवार से छिपाना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपने नवजात शिशु की हत्या कर दी। वकील राचेल फेरारी के मुताबिक, इसकी तैयारी उसने पहले से ही कर रखी थी।

16 अक्टूबर 2013 को जब वो लेबर पेन में गई, तो वो अस्पताल जाने के बजाय अपने एक दोस्त के घर गई। यहां उसने बाथटब में बच्चे को जन्म दिया। फेरारी के मुताबिक बच्चा अपनी मौत से पहले पूरी तरह स्वस्थ था। उसकी मौत नैचुरल नहीं बल्कि बाथरूम में उसकी हत्या की गई थी।

फेरारी की मानें तो इससे पहले भी वो दो बार अपनी प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म की बात को टिओना ने अपने घरवालों से छिपाया था। टिओना पर ये भी शक किया जा रहा है कि पहले भी उसने अपने दो बच्चों की हत्या की है।

उधर टिओना के वकील अर्ल वार्ड ने उसकी दूसरी और तीसरी प्रेग्नेंसी में गर्भपात की बात का हवाला दिया। कोर्ट ने उसे सेकंड डिग्री मर्डर का दोषी माना है। उसे 15 साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed