{"_id":"1825feac83f8e8fd53c90b12157a9da9","slug":"a-person-raped-friends-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बीवी के साथ की घिनौनी हरकत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दोस्त की बीवी के साथ की घिनौनी हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला,जेवर
Updated Sat, 01 Feb 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात पति के दोस्त ने ही घर में घुसकर महिला की अस्मत लूट ली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब पति लौटा तो पत्नी ने आपबीती सुनाई। दंपति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में गया था। महिला घर में अकेली थी। देर रात महिला के पति का दोस्त उसके घर में जबरन घुस आया। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया।
विज्ञापन
जाते वक्त आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को जब महिला का पति घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद दंपति ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।