फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a person cut the private part of his friend

किन्नर ने काटा दोस्त का गुप्तांग, फिर खुद ही लेकर पहुंचा अस्पताल

Wed, 23 Sep 2015 07:46 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
a person cut the private part of his friend

यूपी के मुरादाबाद में पैसों के लालच में अपने ही मित्र का गुप्तांग काटकर आरोप अपने उस्ताद पर लगा दिया। घटना को मूल रूप से मेरठ निवासी एक किन्नर ने सोमवार की रात अंजाम दिया। मंगलवार को खुद ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गया।

विज्ञापन


पुलिस को घटना की सूचना देकर अपने उस्ताद पर आरोप लगा दिया। दिन भर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी रही। शाम को घायल युवक के होश में आने के बाद पूरी कहानी सामने आई तो सभी अवाक रह गए।
विज्ञापन


किन्नर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पूरी कहानी बनाई थी। अब पुलिस ने पीड़ित से किन्नर के खिलाफ तहरीर ली है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक किन्नर मानवी उर्फ मेहताब निवासी मेरठ सोमवार की देर रात किसी समय अपने मित्र गोलू उर्फ अश्विनी (20) पुत्र देवेंद्र निवासी गांव पटोली बागपत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।

गोलू का गुप्तांग कटा हुआ था। काफी खून बह रहा था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस को मानवी ने बताया कि उस्ताद प्रेमलता निवासी गांगन पर उसके 18 हजार रुपये निकलते हैं।

ग्राम प्रधान है प्रेमलता

a person cut the private part of his friend

जब सोमवार की रात आठ बजे वह पैसे मांगने गया तो उसने पैसे नहीं दिए। अभद्रता की और उसके मित्र का गुप्तांग काट दिया। पुलिस सुबह से प्रेमलता की तलाश कर रही थी।

गोलू को होश नहीं था इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका। शाम को जब प्रेमलता थाने पहुंची तो उसकी पूछताछ की गई। प्रेमलता ने घटना से इनकार किया। पता किया तो मालूम पड़ा कि किन्नर प्रेमलता धनौरा के गांव नवाबपुरा भूड़ की ग्राम प्रधान हैं।

कई वर्षों से गांगन पर रहती हैं। गोलू को होश आने के बाद पुलिस ने उसका भी बयान लिया तो हकीकत सामने आई। गोलू ने बताया कि मानवी ने सोमवार की रात उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

उसके बाद उसके गुप्तांग का अग्रभाग काट दिया। उसे बेहोशी छा रही थी। खून बहने के कारण वह बेहोश हो गया। शाम को उसे होश आया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुमराह कर पूरी झूठी कहानी बनाई गई।

जब उसके बयानों के आधार पर जांच की गई तो हकीकत सामने आई। गोलू से तहरीर ली जा रही है। मानवी के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा।

तीन वर्षों से कर रहा है शोषण

a person cut the private part of his friend

गोलू उर्फ अश्विनी अपने पिता का इकलौता बेटा है। उसने पूछताछ में बताया कि तीन साल पहले मानवी उसे पैसों का लालच देकर ले आया था। इसके बाद उसके साथ गलत काम किए।

वह पिछले तीन दिन से उसे कभी मेरठ, कभी गाजियाबाद, कभी मुरादाबाद लेकर घूम रहा था। सोमवार को वह उसे मुरादाबाद ले आया था। रात उसने कोई नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर पिला दिया उसके बाद घटना को अंजाम दिया।

मानवी ने कहानी तो फिल्मी अंदाज में पुख्ता तरीके से बनाई थी। लेकिन अपनी जरा सी चूक में वह फंस गया। दरअसल जिस समय की घटना को बताते हुए मानवी ने प्रेमलता पर आरोप लगाया उस समय प्रेमलता किसी अस्पताल में थी।

पुलिस की छानबीन में पता लगा कि उस समय प्रेमलता शहर के एक चिकित्सक के यहां अपने एक परिचित को देखने गई थी। पुलिस ने चिकित्सालय में कई लोगों से बयान लिए।

इसके बाद मानवी का इतिहास टटोला गया तो पता लगा कि इससे पहले भी मानवी इस तरह के झूठे आरोप लगाकर कई लोगों से पैसे ठग चुका है। मानवी कई वर्ष पूर्व स्वयं अपना गुप्तांग काट कर किन्नर बनकर इस समाज में शामिल हो गया था। इसके बाद तमाम जगहों पर किन्नरों पर झूठे आरोप लगाकर उनसे पैसे ऐंठ लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed