{"_id":"2fec63ba1c8c42dc50447f73a070d8e8","slug":"a-girl-has-been-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेला पाकर किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर में अकेला पाकर किशोरी से किया दुष्कर्म
Updated Sat, 26 Jul 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी को घर में अकेला देख युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और भाग गया। आरोपी युवक की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने जब इसकी शिकायत युवक के घर वालों से की तो उसके पिता और ताऊ ने गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दी। डरी सहमी किशोरी चार दिन बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के परिजन खेतों पर काम करने गए थे। घर में अकेली किशोरी घरेलू कामकाज में व्यस्त थी। अकेला देख पाकर पड़ोस का ही युवक घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिया। युवक ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजन जब घर लौटकर आए तो किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई। किशोरी का पिता शिकायत करने युवक के घर पहुंचा तो उसके पिता और उसके ताऊ ने उसके साथ गाली गलौज की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जानमाल की धमकी दी।
घटना के चार दिन बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अर्जुन पाल पुत्र जीतराम सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बताया कि किशोरी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।