{"_id":"03ede90c8a8bdf82e698e97687d62151","slug":"8-year-old-girl-rawan-dies-from-sex-is-false","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 वर्षीय पत्नी से पति ने किया सेक्स, मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
8 वर्षीय पत्नी से पति ने किया सेक्स, मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 साल के एक पति ने सुहागरात को अपनी आठ साल की दुल्हन से सेक्स करने की कोशिश की। इस दौरान जननांग फटने से लड़की की मौत हो गई।
विज्ञापन
यमन में इस खबर को लेकर विवाद खडा़ हो गया है। हफिंगटन पोस्ट के अनुसार, यमन के अधिकारियों ने इस खबर को झूठा करार दिया है।
आपराधिक जांच निदेशक मोसलेह अल अज्जाही ने बताया कि इस खबर के आने के बाद उन्होंने लड़की के पिता को बुलवाया। वह अपनी बेटी के साथ आए। उन्होंने बेटी के बाल विवाह और मौत की खबर से इनकार किया।
विज्ञापन
अज्जाही ने बताया कि उनके पास उस लड़की की तस्वीर है। वह किसी को भी दिखा सकते हैं।
गल्फ न्यूज ने यमन की राजधानी सना में एक स्थानीय पत्रकार से भी इस खबर की पुष्टि की। उसने बताया कि जांच में बच्ची की मौत की सूचना गलत है।
ध्यान आकर्षित करने की कोशिश
एक सामाजिक कार्यकर्ता अहमद अल कुरैशी ने कहा कि कुछ लोग गलत खबर देकर बाल विवाह और बच्चियों की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं ताकि वे उनसे आर्थिक मदद ले सकें।
विज्ञापन
इससे पूर्व अल वतन समाचार वेबसाइट ने रविवार को खबर दी थी कि सेक्स के दौरान जननांग फटने से आठ साल की रवान की मौत हो गई। अगले दिन यह खबर लंदन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के महत्वपूर्ण अखबारों में प्रकाशित हुई, जिससे पूरी दुनिया का ध्यान इस ओर गया।
इससे पूर्व 2010 में यूनीसेफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि यमन में 13 साल की दुल्हन की सेक्स के दौरान जननांग फटने से मौत हो गई। उसका पति उससे दुगनी उम्र का था।