फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   7 dead drive shooting near UC Santa Barbara

7 लोगों के कत्ल की ये वजह चौंका देगी

Mon, 26 May 2014 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 May 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
7 dead drive shooting near UC Santa Barbara

सात लोगों को मौत के घाट उतारने की ये वजह जानकर आप भी दातों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


22 साल का यह युवक अपनी तरफ लड़कियों की अनदेखी से डिप्रेशन में था इसीलिए उसने गोलियों से सात लोगों को भून डाला।

डेली मेल के अनुसार, ऐलिट रोजर नाम के इस युवक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि लड़कियां इससे आकर्षित नहीं होती थीं।

बदले की भावना से इस लड़के ने ऐसा कदम उठाया और घटना को अंजाम देने से पहले उसने यू-ट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड किया।

लड़कियों की अनदेखी से डिप्रेशन में था युवक

7 dead drive shooting near UC Santa Barbara

उसने लिखा, मैं 22 साल का हूं और अब तक वर्जिन हूं। मैंने आज तक किसी लड़की को किस तक नहीं किया है।

गोली चलाने वाला यह लड़का रोजर हॉलीवुड फिल्म 'फ्रेंचाइजी द हंगर गेम्स' के असिस्टेंट डायरेक्टर पीटर रोजर का बेटा है।

सात मिनट के इस वीडियो में लड़के ने अपने अकेलेपन के बारे में बताया। उसने साफ कहा कि वह अब लड़कियों से बदला लेगा, हर खूबसूरत लड़की से वह अपना प्रतिकार लेगा और इसलिए उसने यूनिवर्सिटी के इलाके को चुना।

यह युवक काले रंग की बीएमडब्‍लू कार में था, चश्‍मदीदों ने भी इस गाड़ी के बारे में पुलिस को बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वर्जिन हूं, किसी लड़की को किस तक नहीं किया'

7 dead drive shooting near UC Santa Barbara

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक चलती कार से गोलीबारी हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

यह जगह 'यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-सांता बारबरा' के पास है। इस इलाके में ज्यादातर छात्र ही रहते हैं।

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और पुलिस ने लोगों से अपने घरों में रहने को कहा है। इस गोलीबारी में सात लोग घायल भी हुए थे।

यानि सारा मामला एकांकीपन का था। हालांकि आरोपी छात्र की तलाशी चल रही है।

विज्ञापन

गोलीबारी देख बुरी तरह से भयभीत हो गए थे लोग

7 dead drive shooting near UC Santa Barbara

पुलिस का मानना है कि वीडियो के अनुसार तो लड़का अपनी तरफ लड़कियों की अनदेखी से डिप्रेशन में था इसीलिए उसने गोलियां चलाईं।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काले कलर की बीएमडब्लू कार से यह हमला किया गया था। हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे।

चलती गाड़ी से अचानक गोलीबारी होते देख लोग बुरी तरह से भयभीत हो गए थे। शहर प्रशासन के प्रमुख बिल ब्राउन ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed